अब मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, क्या गैस कनेक्शन है जरूरी? कैसे करना है बुक, जानें सब

Last Updated: Jul 16, 2026, 17:43 IST

एचपीसीएल ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफार्म स्विगी इंस्टामार्ट के साथ मिलकर LPG सिलेंडर की होम डिलीवरी की नई सर्विस शुरू की है, फिलहाल इस सेवा की शुरुआत बेंगलुरु में की गई है।

30 से 45 मिनट में घर पहुंचेगा सिलेंडर
30 से 45 मिनट में घर पहुंचेगा सिलेंडर

देश में रसोई गैस की डिलीवरी को और तेज व आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ मिलकर देश की पहली ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की है। अब ग्राहक  क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए कुछ ही मिनटों में LPG सिलेंडर अपने घर मंगा सकेंगे। 

अभी बेंगलुरु से हुई शुरुआत

फिलहाल इस सेवा की शुरुआत बेंगलुरु में की गई है। यहां ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप से HPCL का नया 10 किलोग्राम LPG सिलेंडर (HP Navya) और 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी जल्द ही इस सुविधा को दूसरे शहरों में भी शुरू करने की तैयारी कर रही है।   

क्या है HP Navya सिलेंडर की खासियत?

एचपीसीएल का HP Navya एक 10 किलोग्राम का कॉम्पोजिट LPG सिलेंडर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे खरीदने के लिए पहले से घरेलू LPG कनेक्शन होना जरूरी नहीं है। ऐसे में छात्र, नौकरीपेशा लोग, छोटे परिवार और किराये पर रहने वाले लोग भी आसानी से इसका उपयोग कर सकेंगे।

कैसे करें सिलेंडर ऑर्डर?

इंस्टामार्ट ऐप पर जाकर ‘HPCL’ या ‘LPG’ सर्च करें। इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार 10 किलोग्राम HP Navya या 5 किलोग्राम मेटल सिलेंडर चुनें और ऑर्डर कर दें। बता दें कि पहली बार ऑर्डर करने पर सिलेंडर नए खरीदारी के रूप में मिलेगा। इसके बाद अगली बार रिफिल के लिए डिलीवरी के समय सिर्फ खाली एचपीसीएल सिलेंडर वापस करना होगा।

30 से 45 मिनट में घर पहुंचेगा सिलेंडर

एचपीसीएल के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर और ट्रेंड डिलीवरी स्टाफ सभी सुरक्षा मानकों के तहत सिलेंडर की डिलीवरी करेंगे। साथ ही कंपनी का दावा है कि ग्राहक को 30 से 45 मिनट के भीतर सिलेंडर मिल जाएगा। पहली डिलीवरी के दौरान पहचान सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

एचपीसीएल ने इसके बारें में क्या बताया? 

एचपीसीएल के डायरेक्टर (मार्केटिंग) अमित गर्ग ने कहा कि ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी लगातार नए समाधान लेकर आ रही है। उनका कहना है कि HP Navya लोगों के लिए गैस की उपलब्धता को पहले से अधिक आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा। स्विगी इंस्टामार्ट के साथ साझेदारी से यह सेवा डिजिटल माध्यम से तेजी से अधिक ग्राहकों तक पहुंचेगी।

क्यों खास है यह पहल?

यह पहल सिर्फ गैस सिलेंडर की तेज डिलीवरी तक सीमित नहीं है, बल्कि क्विक-कॉमर्स सेक्टर में एक नए दौर की शुरुआत भी मानी जा रही है। जहां एक ओर ग्राहकों को कुछ ही मिनटों में LPG सिलेंडर की सुविधा मिलेगी, वहीं एचपीसीएल अपनी पारंपरिक डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़कर ग्राहकों तक और तेजी से पहुंच बना सकेगा। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 16, 2026, 17:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News