Live

UP DElEd Merit List 2026 LIVE: यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट PDF आज, updeled.gov.in पर मिलेगा Direct Link

Vijay Pratap Singh
Jul 16, 2026, 10:43 IST

UP DElEd Merit List 2026: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज यूपी D.El.Ed मेरिट लिस्ट 2026 को 16 जुलाई 2026 को updeled.gov.in पर जारी करेगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को D.El.Ed (BTC) कोर्स में प्रवेश के लिए सीटों का आवंटन किया जाएगा।

यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 PDF डाउनलोड करें
यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 PDF डाउनलोड करें

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज आज, 16 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर यूपी D.El.Ed मेरिट लिस्ट 2026 जारी करेगा।
  • अभ्यर्थी यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके अपना सिलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें दस्तावेज सत्यापन (document verification) और कॉलेज सीट आवंटन जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं शामिल होंगी।

UP DElEd Merit List 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश डीएलएड (BTC) प्रवेश प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 आज 16 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से सिलेक्शन स्टेट्स देख सकेंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग और कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

UP DElEd Merit List 2026 PDF कहां और कैसे डाउनलोड करें?

यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले updeled.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर UP DElEd Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।

  • स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट दिखाई देगी।

  • PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

UP DElEd Merit List 2026 Direct Link

यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर PDF डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में भी अपडेट कर दिया जाएगा।

यहां क्लिक करें:- UP Deled Merit List 2026 Link

मेरिट लिस्ट के बाद क्या होगा?

मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन, कॉलेज विकल्प भरने और सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।

काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

  • हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट (यदि लागू हो)

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • आवेदन पत्र की कॉपी

  • अन्य आवश्यक दस्तावेज, जैसा कि आधिकारिक सूचना में उल्लेखित हो

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jul 16, 2026, 10:37 IST

    UP DElEd Merit List 2026 Cut Off: कितने अंकों पर मिल सकता है एडमिशन?

    यूपी डीएलएड (UP DElEd) 2026 में प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रेजुएट (Graduation) के अंकों के निर्धारित वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी। किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।

    संभावित यूपी DElEd 2026 कट-ऑफ 

    श्रेणीसंभावित मेरिट (%)
    सामान्य (UR) 68% – 78%
    ओबीसी (OBC) 65% – 74%
    ईडब्ल्यूएस (EWS) 64% – 73%
    एससी (SC) 58% – 68%
    एसटी (ST) 55% – 65%

    ध्यान दें: यह केवल संभावित (Expected) कट-ऑफ है। वास्तविक कट-ऑफ आवेदन संख्या, सीटों की उपलब्धता, श्रेणी और कॉलेज की पसंद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

    कितने अंकों पर एडमिशन मिल सकता है?

    • 75% या उससे अधिक मेरिट होने पर सरकारी कॉलेज मिलने की संभावना अच्छी मानी जा सकती है।

    • 68–74% मेरिट वाले अभ्यर्थियों को कई सरकारी या सहायता प्राप्त संस्थानों में अवसर मिल सकता है।

    • 60–67% मेरिट वाले अभ्यर्थियों के लिए निजी (Private) डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश की संभावना अधिक रहती है।

    • आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को श्रेणीवार आरक्षण का लाभ मिल सकता है।

  • Jul 16, 2026, 10:08 IST

    UP DElEd Merit List 2026 Direct Link: updeled.gov.in पर कहां मिलेगा लिंक?

    उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर 'UP DElEd Merit List 2026' लिंक पर क्लिक करें। लॉग-इन विवरण भरकर सबमिट करें, फिर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

  • Jul 16, 2026, 09:41 IST

    UP DElEd Merit List 2026 PDF Download Link: ऐसे करें मेरिट लिस्ट डाउनलोड

    यूपी डीएलएड मेरिट लिस्ट 2026 जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से अपनी मेरिट लिस्ट और चयन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को आगे की काउंसलिंग, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। 

    UP DElEd मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

    • सबसे पहले updeled.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    • होमपेज पर UP DElEd Merit List 2026 या Know State Rank/Merit List लिंक पर क्लिक करें।
    • अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
    • स्क्रीन पर आपकी मेरिट लिस्ट या चयन की स्थिति दिखाई देगी।
    • भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
  • Jul 16, 2026, 09:20 IST

    UP DElEd Merit List 2026 LIVE Today: कब जारी होगी मेरिट लिस्ट?

    उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा यूपी D.El.Ed मेरिट लिस्ट 2026 आज, 16 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर देख सकते हैं।

  • Jul 16, 2026, 09:17 IST

    UP DElEd Merit List 2026 LIVE: मेरिट लिस्ट किन आधारों पर तैयार की जाती है?

    UP DElEd प्रवेश मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन में दिए गए शैक्षणिक अंकों और प्रवेश प्रक्रिया के निर्धारित नियमों के आधार पर तैयार की जाती है। अंतिम चयन संबंधित नियमों, आरक्षण नीति और उपलब्ध सीटों के अनुसार किया जाता है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News