यदि दिमाग और नजरों का अभ्यास करना हो, तो Optical Illusion को एक बेहतर प्रैक्टिस माना जाता है। क्योंकि, यह आपकी आंखों को भ्रमित करता है, लेकिन दिमाग भ्रमित न होकर अपनी सूच-बूझ से काम लेता है।
इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें एक पोर्ट का दृश्य है। इस पोर्ट पर एक कछुआ भी है, लेकिन कई लोग इसे ढूंढने में सफल नहीं हो सके हैं। जिन लोगों ने कछुए को ढूंढा है, उन्होंने बहुत अधिक समय लिया है। ऐसे में क्या आप इसे सिर्फ 7 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो चैलेंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।
तस्वीर में क्या-क्या है शामिल
यदि आप तस्वीर को गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में एक छोटा पानी का जहाज खड़ा है। इसके अतिरिक्त, कुछ बच्चे मछली पकड़ रहे हैं, जबकि एक परिवार बंदरगाह पर पहुंचा हुआ है। वहीं, पोर्ट पर बने हेलीपेड पर एक हेलीकॉप्टर खड़ा हुआ है। इसके अलावा कुछ पशुओं को भी पोर्ट पर देखा जा सकता है। इन सभी के मिश्रण से यह तस्वीर बहुत ही भरी हुई तस्वीर लग रही है। ऐसे में यहां कछुए को ढूंढना मुश्किल हो रहा है।
आसानी से मिल सकता है कछुआ
आप तस्वीर को गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में कुछ एलिमेंट्स बहुत ही अलग बनाए गए हैं। इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। यहां रंगों का भी विशेष महत्त्व है, जिनकी मदद से चीजों को विशेष पहचान मिली है।
कुछ देर का और ले सकते हैं समय
यदि आपने अभी तक कछुआ नहीं ढूंढा है, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 10 सेकेंड से अतिरिक्त समय नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपा हुआ है कछुआ
आपको बता दें कि कछुआ कहां छिपा हुआ है। दरअसल, जब आप इस तस्वीर को गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में चल रहे एक व्यक्ति के हाथ में पकड़े हुए सामान में कछुआ चिपका हुआ है। आपकी सुविधा के लिए हमने कछुए को लाल रंग के घेरे में रखा है।
पढ़ेंः तस्वीर में मुर्गी ढूंढने में लोग हो रहे फेल, तेज नजर वाले ही 10 सेकेंड में दे सकते हैं जवाब
Comments
All Comments (0)
Join the conversation