पक्षी हमारे जीवन और प्रकृति का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह एक तरफ जहां, कीड़े-मकौड़े खाकर किसानों के मित्र के रूप में काम करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ पक्षी Pollination कर विभिन्न प्रकार की फसलों और फूलों की ग्रोथ में मदद करते हैं।
आपने दुनिया के अलग-अलग पक्षियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप दुनिया के सबसे छोटे पक्षी के बारे में जानते हैं। यह पक्षी बहुत ही छोटा होता है। ऐसे में कई बार लोग इन्हें मधुमक्खी या फिर कोई अन्य छोटा कीट समझ लेते हैं। क्या आप इस पक्षी के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया का सबसे छोटा पक्षी कौन-सा है?
दुनिया का सबसे छोटा पक्षी हमिंगबर्ड(Hummingbird) की प्रजाति यानि कि Bee Hummingbird है। यह पक्षी आकार में बहुत ही छोटा होता है, जिससे कई बार लोग इसे एक छोटा कीट समझ लेते हैं।
बी हमिंगबर्ड को लेकर कुछ तथ्य
आकारः बी हमिंगबर्ड की लंबाई करीब 6 सेंटीमीटर तक होती है।
वजनः दुनिया के इस सबसे छोटे पक्षी का वजन अधिकतम 2 ग्राम तक ही होता है। आप कह सकते हैं कि इसका वजन 1 रुपये के सिक्के से भी कम होता है।
कहां पाया जाता हैः बी हमिंगबर्ड मुख्य रूप से क्यूबा के द्वीपों और जंगली इलाकों में पाया जाता है।
पंखों की होती है तेज रफ्तारः बी हमिंगबर्ड के पंखों की रफ्तार बहुत ही अधिक होती है। यह एक सेकेंड में करीब 80 बार तक अपने पंखों को फड़फड़ा सकता है।
क्या हैं बी हमिंगबर्ड की विशेषताएं
पीछे की ओर उड़ने में सक्षम
आपको बता दें कि यह दुनिया का एकमात्र पक्षी है, जो कि पीछे की ओर उड़ता है। इसकी एक विशेषता यह भी है कि यह एक ही जगह पर रहकर फूलों का रस पी सकता है।
तेज धड़कन वाला पक्षी
इस पक्षी की धड़कन बहुत ही तेज होती है। उड़ते समय पक्षी की दिल की धड़कन 1200 बार प्रति मिनट तक पहुंच जाती है।
अखरोट के छिलके के बराबर घोंसला
पक्षी का घोंसला अखरोट के आधे छिलके के बराबर होता है। वहीं, इसके अंडे कॉफी के दाने के बराबर होते हैं।
चमकदार होते हैं पंख
इस पक्षी के पंख बहुत ही चमकदार होते हैं, जो कि तेज रोशनी में बदलते हुए रंग की तरह दिखते हैं।

Source: Image created with the help of Notebook LLM
10 से 15 मिनट में करता है भोजन
बी हमिंगबर्ड का अपने शरीर में ऊर्जा बचाए रखना मुश्किल होता है। ऐसे में यह हर 10 से 15 मिनट में एक बार भोजन करता रहता है। वहीं, बीच-बीच में यह छोटी और गहरी नींद में भी सोता है, जिससे इसका मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है।
पढ़ेंःदुनिया में न उड़ने वाला पक्षी कौन-सा है, जानें नाम
Comments
All Comments (0)
Join the conversation