Silver Rate Today 29 नवंबर 2026: चांदी के भाव में फिर नया उछाल, जानें दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और पटना में आज क्या है चांदी का भाव

Last Updated: Nov 29, 2026, 12:45 IST

Silver Price Today 26 November 2027, aaj chandi ka bhav (आज का चांदी का भाव): चांदी की कीमतों में लगातार काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 नवंबर 2026 को सर्राफा बाजार में उछाल के बाद चांदी 1,70,000 प्रति किलोग्राम के लेवल पर स्थिर बनी हुई है, जबकि दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और पटना समेत प्रमुख शहरों में 10 ग्राम चांदी का भाव 1,700 दर्ज किया गया है। देखें आज सभी शहरों और राज्यों में क्या रहेंगा chandi ka bhav?

Silver Rate Today 29 November 2026
Silver Rate Today 29 November 2026

Silver Price Today 26 November 2027, aaj chandi ka bhav (आज का चांदी का भाव): शादी-ब्याह के सीजन और वैश्विक बाजारों में हलचल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों ने एक बार फिर निवेशकों और खरीदारों का ध्यान अपनी ओर किया है। धीरे-धीरे चांदी की कीमतों में लगातार काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यदि आप चांदी के बर्तनों से लेकर गहरे खरीदने के लिए जा रहे है, तो आपके लिए चांदी का रेट जानना काफी ज्यादा जरूरी हैं। साथ ही, आपको अपने शहर का ताजा भाव भी जरूर जान लना चाहिए। 

पिछले कारोबारी सत्रों में आई जोरदार तेजी के बाद आज रविवार 29 नवंबर 2026 को घरेलू सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाली चांदी करीब 1,70,000 प्रति किलोग्राम यानी 1,700 प्रति 10 ग्राम और 170 प्रति ग्राम के ऊंचे लेवल पर स्थिर बनी हुई है।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल बाजार और वायदा कारोबार (MCX) में शुक्रवार को आई तेजी के असर से शनिवार को खुदरा सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में 5,000 प्रति किलोग्राम का बड़ा उछाल देखा गया था। साथ ही, आज रविवार होने के कारण घरेलू कमोडिटी एक्सचेंज और प्रमुख थोक सर्राफा बाजार बंद हैं, इसलिए शनिवार के बंद भाव ही आज के लिए नया मानक दरें माने जा रहे हैं।

Silver Rate Today 29 November 2026: दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और पटना में चांदी का भाव

देश के प्रमुख शहरों और उत्तर भारत के सर्राफा बाजारों में 999 शुद्धता वाली चांदी के अनुमानित खुदरा भाव यानी बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज के कुछ इस प्रकार हैं:

शहर 

10 ग्राम चांदी का भाव

100 ग्राम चांदी का भाव

1 किलोग्राम चांदी का भाव

दिल्ली (Delhi)

1,700

17,000

1,70,000

नोएडा (Noida)

1,700

17,000

1,70,000

लखनऊ (Lucknow)

1,700

17,000

1,70,000

पटना (Patna)

1,700

17,000

1,70,000

जयपुर (Jaipur)

1,700

17,000

1,70,000

कानपुर (Kanpur)

1,700

17,000

1,70,000

क्यों चढ़े चांदी के दाम? जानें कीमतों में तेजी के 3 बड़े कारण

पिछले कुछ दिनों में 1,65,000 प्रति किलो के लेवल से उछलकर 1,70,000 तक पहुंचने के पीछे कई घरेलू और इंटरनेशनल कारक काम कर रहे हैं:

  1. इंटरनेशनल बाजार (LBMA) और MCX का असर: वैश्विक हाजिर बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूती आने से भारतीय वायदा बाजार (MCX) में खरीदारी बढ़ी, जिसका सीधा असर खुदरा रेट पर पड़ रहा है। 
  2. वेडिंग सीजन की घरेलू मांग: नवंबर-दिसंबर के शादी सीजन के चलते गहनों, चांदी के सिक्कों और उपहार की चीजों की खुदरा मांग में तेजी बनी हुई है, जिसके कारण चांदी के भाव आसमान छू रहे है। 
  3. औद्योगिक मांग और डॉलर-रुपया विनिमय दर: सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में चांदी के बढ़ते औद्योगिक उपयोग तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल भी चांदी की कीमतों को सहारा देती है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 29, 2026, 12:45 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News