कितने पढ़े लिखे हैं प्रसिद्ध कृष्णा, क्राइस्टचर्च टेस्ट में आकाश दीप की जगह मिली एंट्री

Last Updated: Nov 29, 2026, 12:01 IST

Who is Prasidh Krishna & His Education: क्राइस्टचर्च टेस्ट में आकाश दीप के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बेंगलुरु के कार्मेल स्कूल से स्कूली पढ़ाई और महावीर जैन कॉलेज (जैन यूनिवर्सिटी) से बी.कॉम (B.Com) की डिग्री हासिल की है। साथ ही, Prasidh Krishna से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में जानने के लिए यहां पढ़े। 

Prasidh Krishna Education Qualification School College Detail
Prasidh Krishna Education Qualification School College Detail

IND vs NZ Christchurch Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट (Hagley Oval) के तीसरे दिन भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा जब पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप कन्कशन के कारण मुकाबले से बाहर हो गए। उनकी जगह पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट (Concussion Substitute) के रूप में टीम में शामिल किया गया। इसी के साथ, प्रसिद्ध कृष्णा टेस्ट क्रिकेट में भारत के पहले कन्कशन सब्स्टीट्यूट भी बन गए हैं।

मैदान पर अपनी तेज रफ्तार और ऊंची उछाल से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा के बारे में जानने के लिए फैंस और छात्र काफी ज्यादा उत्सुक हैं। खासतौर पर लोग यह जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया का यह स्टार गेंदबाज कितना पढ़ा-लिखा है, उन्होंने किस स्कूल और कॉलेज से पढ़ाई की है। साथ ही, पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट में अपने क्रिकेट को कैसे संभाला है। 

Prasidh Krishna Education Profile: स्कूल से लेकर ग्रेजुएशन तक की पूरी डिटेल्स

मुरलीकृष्णा प्रसिद्ध कृष्णा (Muralikrishna Prasidh Krishna) का जन्म 19 फरवरी 1996 को कर्नाटक के बेंगलुरु में एक खेल-प्रेमी परिवार में हुआ था। उनके पिता मुरली कृष्णा क्लब लेवल के तेज गेंदबाज रहे हैं, जबकि उनकी माता कलावती कृष्णा नेशनल लेवल की वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। खेल के माहौल के बावजूद उनके परिवार में पढ़ाई को हमेशा बराबर का ही महत्व दिया गया है। आइए यहां नीचे दी गई टेबल से उनकी पूरी एजुकेशन जर्नी के बारे में जानते हैं। 

एजुकेशन डिटेल्स 

डिटेल्स 

पूरा नाम

मुरलीकृष्णा प्रसिद्ध कृष्णा 

जन्म स्थान

बेंगलुरु, कर्नाटक

स्कूली शिक्षा 

कार्मेल स्कूल, पद्मनाभनगर, बेंगलुरु (Carmel School, Padmanabhanagar, Bengaluru)

कॉलेज डिटेल्स 

महावीर जैन कॉलेज / जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु 

शैक्षणिक योग्यता 

बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) ग्रेजुएशन 

विशेष क्रिकेट प्रशिक्षण

एमआरएफ पेस फाउंडेशन, चेन्नई (MRF Pace Foundation)

कार्मेल स्कूल से महावीर जैन कॉलेज तक की पढ़ाई और क्रिकेट का सफर 

प्रसिद्ध कृष्णा ने प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा बेंगलुरु के प्रतिष्ठित कार्मेल स्कूल, पद्मनाभनगर से की थी। स्कूल के दिनों में ही उनकी लंबी कद-काठी और एथलेटिक क्षमता ने कोचों को काफी इंप्रेस किया था। शुरुआत में वे ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में खेला करते थे, परंतु, स्कूल टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने पूरी तरह तेज गेंदबाजी पर अपना ध्यान केंद्रित कर लिया था।

प्रसिद्ध कृष्णा ने हाइयर एजुकेशन कहां से की? 

स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने हाइयर एजुकेशन के लिए बेंगलुरु के महावीर जैन कॉलेज (जैन यूनिवर्सिटी से संबद्ध) में एडमिशन लिया था। फिर, वहीं से बी.कॉम (B.Com) में डिग्री हासिल की। यह कॉलेज युवा खिलाड़ियों को अकादमिक पढ़ाई और प्रतिस्पर्धी खेलों के बीच संतुलन बनाने में सहयोग देने के लिए भी जाना जाता है, जिसका लाभ उठाते हुए प्रसिद्ध ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई को पूरा किया। साथ ही, कर्नाटक की जूनियर व सीनियर टीमों में अपनी जगह बनाई। 

क्राइस्टचर्च टेस्ट में कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम क्या है? What is the concussion substitute rule in the Christchurch Test?

29 नवंबर 2026 को क्राइस्टचर्च टेस्ट में आकाश दीप के हेलमेट पर काइल जेमिसन की गेंदें लगने के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें कन्कशन के चलते मैच से बाहर कर दिया। ऐसे में ICC के कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम के अंदर मैच रेफरी की मंजूरी से प्रसिद्ध कृष्णा को 'लाइक-फॉर-लाइक' (समान भूमिका वाले खिलाड़ी) रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया।

  • नियम का मतलब: यदि किसी खिलाड़ी को सिर या गर्दन पर चोट लगने से कन्कशन होता है, तो टीम समान कौशल वाले खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में शामिल कर सकती है, जो टॉप मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकता है।
  • ऐतिहासिक उपलब्धि: प्रसिद्ध कृष्णा इस नियम के अंदर टेस्ट क्रिकेट में भारत के पहले कन्कशन सब्स्टीट्यूट बने।

यहां भी पढ़े: Jammu Kashmir Winter Vacation 2026: जम्मू कश्मीर में 30 से बंद होंगे प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूल, 9वीं-12वीं का शेड्यूल भी जारी

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 29, 2026, 12:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News