PM Kisan Yojana: जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई कब आयेगी 23वीं क़िस्त? ऐसे देखें अकाउंट स्टेटस
PM Kisan Yojana Ki 23 Kist Kab Aayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार देश के करोड़ों किसान कर रहे हैं। PM Kisan योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली दो हजार की क़िस्त का इंतजार हर पात्र किसान को रहता है, इस बार पीएम किसान की 23वीं क़िस्त जारी की जाएगी. बीते 13 मार्च को 22वीं किस्त रिलीज की गयी थी. किसानों को आर्थिक मदद देने वाली इस योजना की अगली क़िस्त कब जारी की जाएगी यह अभी साफ नहीं है. चलिए क़िस्त की अनुमानित रिलीज डेट के बारें में जानने की कोशिश करते है.
बता दें कि खरीफ सीजन की शुरुआत होने वाली है, आगे आने वाले कुछ दिनों बाद कुछ राज्यों में किसान भाई धान की रोपाई में लग जायेंगे जिसके लिए उन्हें बेहन (धान की नर्सरी) खाद और अन्य जरूरतों के लिए पैसे की आवश्यकता पड़ सकती है, जिस कारण 23वीं क़िस्त का समय पर आना महत्वपूर्ण हो जाता है.
कब जारी होगी अगली 23वीं क़िस्त
हालांकि सरकार ने अभी तक 23वीं किस्त की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले पैटर्न को देखते हुए यह जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई 2026 में जारी हो सकती है।
अब तक कितनी किस्तें हो चुकी हैं जारी?
PM Kisan योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और करोड़ों किसान इसका लाभ उठा चुके हैं। 23वीं किस्त योजना की अगली भुगतान किस्त होगी।
किन किसानों भाईयों के खाते में आएंगे पैसे?
योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। इनमें ई-केवाईसी, आधार को बैंक खाते से लिंक करना और भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन शामिल है। अगर इनमें से कोई जानकारी अधूरी या गलत है तो किस्त रुक सकती है।
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त आएगी या नहीं, तो मोबाइल से आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
PM Kisan पोर्टल पर विजिट करें।
'Beneficiary Status' आप्शन पर क्लिक करें।
आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
कैप्चा भरकर 'Get Data' पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर आपकी किस्त और पेमेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स दिखाई दे जाएगी।
फिलहाल 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। ऐसे में किसानों को सलाह है कि वे केवल सरकारी सूचना पर ही भरोसा करें और अपनी सभी जरूरी जानकारियां अपडेट रखें।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.