HPRCA Teacher Admit Card 2026: स्टेनो टाइपिस्ट, ऑफसेट ऑपरेटर और अन्य पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने भौतिकी टीचर, स्टेनोग्राफर, फ्लाई बॉय (ऑफसेट), प्रयोगशाला सहायक (जीव विज्ञान एवं सीरोलॉजी), ऑफसेट ऑपरेटर, फोटो टाइपसेटर ऑपरेटर और प्लेट मेकर (ऑफसेट) आदि सभी पोस्टों के एडमिट कार्ड के लिंक्स को एक्टिव कर दिया गया है। 15 जून, 2026 को होने वाले इस एग्जाम के लिए छात्र यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
HPRCA Teacher & Various Posts Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर द्वारा अलग-अलग टीचर और गैर-टीचर पोस्ट जैसे स्टेनो टाइपिस्ट, ऑफसेट ऑपरेटर, जूनियर बेसिक टीचर (JBT), प्रूफ रीडर, और कॉपी होल्डर के भर्ती एग्जाम के लिए ई-एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर से वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
जो छात्र इस भर्ती एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा यह एग्जाम का आयोजन जून 2026 के मध्य से शुरू किए जा रहा है।
HPRCA भर्ती एग्जाम 2026: एग्जाम और एडमिट कार्ड की पूरी डिटेल्स
HPRCA भर्ती एग्जाम 2026 से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में पोस्ट का नाम, एग्जाम डेट, एग्जाम मोड और वेबसाइट से जुड़ी सभी डिटेल्स को देख सकते हैं।
| इवेंट/ पोस्ट का नाम | महत्वपूर्ण जानकारी व डेट्स |
| एग्जाम संस्था | हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर |
| पोस्ट के नाम | JBT, स्टेनो टाइपिस्ट, ऑफसेट ऑपरेटर, प्रूफ रीडर, कॉपी होल्डर आदि |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 11 जून 2026 (लाइव) |
| एग्जाम डेट (CBT/लिखित) | 13 जून से 17 जून 2026 |
| एग्जाम मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) / लिखित एग्जाम |
| लॉगिन के लिए जरूरी क्रेडेंशियल | रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration ID) और पासवर्ड/जन्मतिथि |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
HPRCA एडमिट कार्ड 2026 के डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
HPRCA ने वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर टाइपिस्ट, फ्लाई बॉय ऑफसेट, प्रयोगशाला सहायक जीवविज्ञान एवं सीरोलॉजी, ऑफसेट ऑपरेटर, फोटो टाइपसेटर ऑपरेटर और प्लेट मेकर ऑफसेट आदि पोस्टों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड एक्टिव कर दिए है। छात्र इन्हें डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए पोस्ट के सामने लिंक्स पर क्लिक करें।
1. स्टेनो टाइपिस्ट - यहां क्लिक करें
2. फ्लाई बॉय ऑफसेट - यहां क्लिक करें
3. प्रयोगशाला सहायक, जीवविज्ञान एवं सीरोलॉजी - यहां क्लिक करें
4. f ऑफसेट ऑपरेटर - यहां क्लिक करें
5. फोटो टाइप सेटर ऑपरेटर - यहां क्लिक करें
6. प्लेट मेकर ऑफसेट - यहां क्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्र यहां से एक एक स्टेप्स को देखें।
1. हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘Downloads’ या ‘Admit Card’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अपनी संबंधित पोस्ट जैसे- JBT, Steno Typist, Offset Operator के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि फिल करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
गेट बंद होने का टाइम:
छात्रों के लिए आयोग ने नोटिस जारी किया जिसके अनुसार, छात्रों को एग्जाम शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा। एग्जाम शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले मेन गेट बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी स्थिति में एंट्री नहीं दी जाएगी।
जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना न भूलें:
एग्जाम हॉल में एंट्री के लिए आपके पास एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और एक ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.