JTMACCE 2025 DV Schedule: झारखंड टीचर भर्ती के लिए 19 और 20 जून को होगा इन 4 सब्जेक्ट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Last Updated: Jun 12, 2026, 18:55 IST

पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जिन छात्रों की शिफ्ट तय है, उन्हें प्रोसेस शुरू होने से 1 घंटे पहले वेरिफिकेशन वाली जगह पर पहुंचना होगा।

JTMACCE 2025 DV Schedule: झारखंड टीचर भर्ती के लिए 19 और 20 जून को होगा इन 4 सब्जेक्ट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
JTMACCE 2025 DV Schedule: झारखंड टीचर भर्ती के लिए 19 और 20 जून को होगा इन 4 सब्जेक्ट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता एग्जाम 2025 (JTMACCE 2025) के छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। आयोग ने विभिन्न सब्जेक्ट के लिए 'डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन' का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

नोटिस के अनुसार, साइकोलॉजी (Psychology), सोशियोलॉजी (Sociology), पॉलिटिकल साइंस (Political Science) और एप्लाइड इंग्लिश (Applied English) सब्जेक्ट के शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों की डीवी प्रक्रिया 19 जून और 20 जून 2026 को आयोग के नामकुम, रांची स्थित कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

JTMACCE 2025: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का पूरा टाइम-टेबल

छात्रों की सुविधा के लिए दोनों दिनों की शिफ्ट और सब्जेक्ट के अनुसार पूरे शेड्यूल की पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में दी गई है। छात्र किसी भी जानकारी को जानने के लिए इस टेबल को देख सकते है। 

वेरिफिकेशन की डेट

शिफ्ट और टाइम

संबंधित सब्जेक्ट्स 

19 जून 2026 

शिफ्ट 1: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

साइकोलॉजी (Psychology) और सोशियोलॉजी (Sociology)

19 जून 2026 

शिफ्ट 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

पॉलिटिकल साइंस (Political Science)

20 जून 2026 

शिफ्ट 1: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

एप्लाइड इंग्लिश (Applied English)

20 जून 2026 

शिफ्ट 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक

छूटे हुए छात्र

वेरिफिकेशन का स्थान

JSSC कार्यालय, कालीनगर, चायबागान, नामकुम, रांची

DV के लिए साथ ले जाएं ये जरूरी लिस्ट 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय छात्रों को अपने सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स के साथ-साथ उनकी दो-दो सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर जाना अनिवार्य है। 

  1. JTMACCE 2025 एग्जाम का एडमिट कार्ड। 
  2. मैट्रिक (10वीं) का सर्टिफिकेट और मार्कशीट।
  3. इंटरमीडिएट (12वीं) और ग्रेजुएशन (स्नातक) की मार्कशीट और डिग्री। 
  4. शिक्षक प्रशिक्षण (B.Ed / D.El.Ed) का प्रमाण पत्र।
  5. JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास प्रमाण पत्र। 
  6. जाति प्रमाण पत्र और स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र। 
  7. खेलकूद या दिव्यांगता कोटा प्रमाण पत्र। 

इन पोस्ट के लिए भर्ती से जुड़े अन्य किसी भी आपातकालीन नोटिस के लिए जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर लगातार नजर बनाए रखें।

यहां भी पढ़े: HPRCA Teacher Admit Card 2026: स्टेनो टाइपिस्ट, ऑफसेट ऑपरेटर और अन्य पोस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 12, 2026, 18:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News