प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कार्यकाल में भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 जुलाई 2025 को कार्यालय में 4,078 लगातार दिन पूरे किए, जिससे उन्होंने इंदिरा गांधी के 1966 से 1977 तक के 4,077 दिनों के बिना रुके कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया। अब उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक 16 साल और 286 दिन तक देश का नेतृत्व किया था।
PM-KISAN से ज्यादा पैसा दे रही ये दो सरकारी योजनाएं! कैसे और कब करें आवेदन, जानें सबकुछ
कश्मीर का पुराना नाम क्या था? ये रहा सही जवाब
सबसे लंबे समय तक रहने वाले गैर कांग्रेसी PM
74 वर्षीय नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने 26 मई 2014 को देश की बागडोर संभाली थी और पिछले साल जून में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वे कांग्रेस पार्टी से बाहर के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री भी हैं।
भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले PM
यहां आपभारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू पहले स्थान पर है.
प्रधानमंत्री का नाम | कार्यकाल | कुल अवधि |
जवाहरलाल नेहरू | 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 (दोनों दिन शामिल) | 6,130 दिन (लगभग 16 वर्ष 9 माह 13 दिन, लगभग 17 वर्ष) |
नरेंद्र मोदी | 26 मई 2014 से वर्तमान तक | 4,078 दिन (अब तक) |
इंदिरा गांधी | 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 | 4,077 दिन |
मनमोहन सिंह | 22 मई 2004 से 26 मई 2014 | 10 वर्ष 4 दिन |
अटल बिहारी वाजपेयी | 16 मई 1996 से 1 जून 1996 19 मार्च 1998 से 12 अक्टूबर 1999 13 अक्टूबर 1999 से 22 मई 2004 | कुल 3 कार्यकाल |
लगातार छह चुनाव जीतने का रिकॉर्ड
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मोदी भारत के एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों स्तरों पर लगातार छह चुनाव जीते हैं, जिसमें गुजरात विधानसभा चुनावों में 2002, 2007 और 2012 में और लोकसभा चुनावों में 2014, 2019 और 2024 शामिल है। गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी मोदी के नाम है.
साधारण परिवार से ऐतिहासिक नेतृत्व तक का सफर
वडनगर, गुजरात के एक साधारण परिवार में जन्मे नरेंद्र मोदी ने बचपन में अपने पिता के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अहम जिम्मेदारियां संभालीं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation