दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन आज रात 9 बजे से बंद! देखें पूरी लिस्ट
जंतर मंतर पर 10 अक्टूबर को होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के 57 मेट्रो स्टेशनों को 9 अक्टूबर,2026 से बंद रखने का प्रस्ताव दिया गया है। यह प्रस्ताव दिल्ली पुलिस ने DMRC को दिया है।
जंतर मंतर पर 10 अक्टूबर को बड़ा विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। यह प्रस्ताव दिल्ली पुलिस की ओर से DMRC को दिया गया है। दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के संयुक्त आयुक्त रजनीश गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर यह कदम उठाने का अनुरोध किया है। इस अनुरोध में उन्होंने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 10 अक्टूबर को स्थिति सामान्य होने तक इन मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के लिए लिखा है।
क्यों लिया गया है फैसला
देश की राजधानी नई दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर समेत कई संवेदनशील इलाकों में प्रदर्शन प्रस्तावित है। इस प्रदर्शन को लेकर सीजेपी की ओर से आह्वान किया गया है। साथ ही, कांग्रेस की नेतृत्व में INDIA गठनबंधन की ओर से भी प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों के मेट्रो स्टेशनों के साथ अन्य मेट्रो स्टेशनों को भी बंद करने का फैसला लिया जा रहा है।
कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
राजधानी में अलग-अलग जगहों पर मेट्रो स्टेशन बंद हैं, जो कि इस प्रकार हैः
-जनपथ
-पटेल चौक
-केंद्रीय सचिवालय
-लोक कल्याण मार्ग
-राजीव चौक
-नई दिल्ली
-सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
-मंडी हाउस
-बाराखंबा रोड
-आईटीओ
-दिल्ली गेट
-खान मार्केट
-आर.के. आश्रम मार्ग
-झंडेवालान
-सुप्रीम कोर्ट
-इंद्रप्रस्थ
-शिवाजी स्टेडियम
-आई.एन.ए.
-हौज खास
-जोर बाग
-अर्जनगढ़
-सराय काले खान-निजामुद्दीन
-लाजपत नगर
-जंगपुरा
-आश्रम
-कालिंदी कुंज
-जसोला
-जामिया मिलिया इस्लामिया
-ओखला विहार
-चावड़ी बाजार
-जामा मस्जिद
-करोल बाग
-राजेंद्र प्लेस
-विश्वविद्यालय
-विधानसभा
-सिविल लाइंस
-कश्मीरी गेट
-इंदरलोक
-जी.टी.बी. नगर
-कन्हैया नगर
-नेताजी सुभाष प्लेस
-आजादपुर
-आदर्श नगर
-जहांगीरपुरी
-हैदरपुर बादली मोड़
-मजलिस पार्क
-शालीमार बाग
-सीलमपुर
-मौजपुर
-जाफराबाद
-वेलकम
-यमुना विहार
-खजूरी खास
-शाहदरा
-रिठाला
-रोहिणी ईस्ट
-रोहिणी वेस्ट
Service Update Due to security reasons, the entry and exit at the following metro stations will remain closed from 09:00 PM on 9th October, 2026 and continuing on 10th October, 2026 till further notice. However, interchange facility will remain available at all the concerned metro stations except New Delhi metro station.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 9, 2026
दिल्ली में हो सकता है भारी जाम
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रदर्शन को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों को बंद किया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में जाम लगने की भी संभावना है। प्रदर्शन की वजह से कुछ रूट्स को भी डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे कुछ मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या हो सकती है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.