UPSC NDA 2 Result 2026: एनडीए 2 के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक मेरिट लिस्ट PDF
UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी द्वारा एनडीए एनए 2 परीक्षा का परिणाम जआधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
UPSC NDA 2 Result 2026: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी (NDA & NA 2) 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। 13 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना NDA & NA 2 Result 2026 चेक कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी मेरिट लिस्ट भी उम्मीदवार वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा अभियान के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।
कैसे चेक करें एनडीए 2 रिजल्ट
परीक्षार्थी जिन्होने परीक्षा दी है, वे रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए आसान स्टेपस को देखकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
-
सबसे पहले आप UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर What's New सेक्शन में UPSC NDA 2 Result Link पर क्लिक करें।
-
अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी।
-
इसमें Ctrl+F की मदद से अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
-
अगर आपका नाम और रोल नंबर PDF में हैं, तो आपको अगले राउंड (SSB इंटरव्यू) के लिए चुना गया है।
UPSC NDA 2 Result 2026: पिछले सालों में कितने दिन बाद आया रिजल्ट?
पिछले कुछ वर्षों के रिकॉर्ड के अनुसार, UPSC आमतौर पर NDA की लिखित परीक्षा के 15 से 19 दिन बाद रिजल्ट जारी देता है। हालांकि, NDA 1 2026 का रिजल्ट 26 दिन बाद जारी हुआ था। यानी, रिजल्ट आने में हर बार थोड़ा अलग समय लग सकता है। पिछली पांच NDA परीक्षाओं में परीक्षा और रिजल्ट जारी होने के बीच कितने दिन का अंतर रहा, इसकी जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| परीक्षा | परीक्षा की तारीख | रिजल्ट की तारीख | रिजल्ट जारी होने में समय |
| NDA 1 2024 | 21 अप्रैल 2024 | 9 मई 2024 | 18 दिन |
| NDA 2 2024 | 1 सितंबर 2024 | 20 सितंबर 2024 | 19 दिन |
| NDA 1 2025 | 13 अप्रैल 2025 | 28 अप्रैल 2025 | 15 दिन |
| NDA 2 2025 | 14 सितंबर 2025 | 1 अक्टूबर 2025 | 17 दिन |
| NDA 1 2026 | 12 अप्रैल 2026 | 8 मई 2026 | 26 दिन |
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.