दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें रद्द, निकलने से पहले चेक करें ट्रेन शेड्यूल
दिल्ली में कल यानी 10 अक्टूबर को CJP का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस कारण दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इनमें मुंबई-निजामुद्दीन भी शामिल है।
दिल्ली में 10 अक्टूबर, 2026 को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से दिल्ली जाने वाले कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें मुख्य रूप से हजरत निमाजुद्दीन और नई दिल्ली आने वाली ट्रेनों को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इनमें नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाले कई ट्रेनें पहले से ही बंद है। रेलवे यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की जानकारी SMS के जरिए भेज रहा है, जिससे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में परेशानी न हो।
कब तक बंद रहेंगी ट्रेनें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले CJP प्रदर्शन की वजह से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली कई ट्रेनों को पहले से ही रद्द कर दिया गया है। रेलवे के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी। यह आदेश उन ट्रेनों पर लागू होगा, जो शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली थीं और शनिवार सुबह तय समय के दौरान इन दोनों स्टेशनों पर पहुंचने वाली थीं।
रद्द की गई ये ट्रेनें
रद्द की गई ट्रेनों में 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल- नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस और 20801 मगध एक्सप्रेस शामिल हैं। इनमें मगध एक्सप्रेस, तेजस राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और राजेंद्र नगर टर्मिनल (RJPB) से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे ने यह कदम दोनों स्टेशनों के आसपास सड़क पर भारी जाम और ट्रैफिक में कोई परेशानी न हो।
यूपी की ट्रेनें भी हुई रद्द
शुक्रवार को लखनऊ मेल, गोरखधाम एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-नई दिल्ली-अमृत भारत एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इन ट्रेनों के यात्रियों का रिफंड रेलवे अपने काउंटरों पर करेगा। जिन यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बनाया है, उनका रिफंड आईआरसीटीसी करेगा। इसके अलावा प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, मानिकपुर से चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कानपुर से चलने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस को रद कर दिया गया है। ये ट्रेनें भी नहीं चलेंगी।
चेक करें ट्रेन शेड्यूल
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रेन का शेड्यूल चेक जरूर करें। ट्रेन से संबंधित किसी भी मदद के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें। इसके अलावा IRCTC के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ट्रेन की लाइव लोकेशन भी देख सकते हैं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.