एशिया का सबसे बड़ा टाइगर, 11 फीट लंबाई और 423 किलोग्राम वजन

Last Updated: Aug 10, 2026, 14:49 IST

एशिया का सबसे बड़ा टाइगर साइबेरियन टाइगर है। यह बहुत ही खतरनाक और लंबी कद काठी वाले होते हैं। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।

एशिया का सबसे बड़ा टाइगर
एशिया का सबसे बड़ा टाइगर

दुनिया के आधिकारिक वन्यजीव और वैज्ञानिक स्रोतों के मुताबिक, पूरे एशिया में सबसे बड़े टाइगर की प्रजातियों में सबसे बड़ा टाइगर साइबेरियन टाइगर है, जिसे अमूर टाइगर भी कहा जाता है। हालांकि, बंगाल टाइगर भी सबसे बड़ा माना जाता है, लेकिन इनमें एक बारीक अंतर है, जिसे समझना जरूरी है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।

ऐतिहासिक और कैप्टिव रिकॉर्ड्स में है साइबेरियन टाइगर 

यदि हम वैज्ञानिक लेख, चिड़ियाघरों और ऐतिहासिक आंकड़ों पर गौर करें, तो साइबेरियन टाइगर एशिया और दुनिया का सबसे बड़ा बाघ माना जाता रहा है। इसका वैज्ञानिक नाम Panthera tigris altaica होता है, जो कि रूस के पूर्वी हिस्से यानि अमूर-उसेरी क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी चीन और उत्तर कोरिया की सीमाओं पर पाया जाता है।

कितना बड़ा होता है साइबेरियन टाइगर

नर साइबेरियन टाइगर का औसतन वजन ऐतिहासिक रूप से 210 से 300 किलोग्राम तक दर्ज किया गया है। वहीं, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज अब तक के सबसे भारी कैप्टिव साइबेरियन टाइगर का वजन 423 किलोग्राम तक दर्ज किया गया था। यह टाइगर ठंडे इलाकों में रहते हैं, जिस वजह से इनके शरीर पर बहुत मोटी चर्बी की परत और घने बाल होते हैं, जिससे इनका आकार बड़ा दिखाई देता है।

जंगल के हिसाब से बंगाल टाइगर है बड़ा

वैज्ञानिकों, IUCN और Wildlife Conservation Society द्वारा बीते वर्षों में जंगली टाइगर्स पर किए गए अध्ययनों से एक नया फैक्ट पता चला है। वह यह है कि जंगलों में शिकार की कमी और कठिन बर्फीले माहौल के कारण वर्तमान में जंगलों में रहने वाले नर साइबेरियन टाइगर का औसत वजन घटकर 180 से 220 किलोग्राम रह गया है। वहीं, भारत और नेपाल के नेशनल पार्कों जैसे काजीरंगा, जिम कॉर्बेट और चितवन में अधिक मात्रा में शिकार उपलब्ध होने के कारण जंगली रॉयल बंगाल टाइगर का औसत वजन 200 से 260 किलोग्राम तक देखा जा रहा है।

इसलिए, यदि जंगलों में पाए जाने वाले Wild Tigers की बात करें, तो आज भारत का बंगाल टाइगर औसतन साइबेरियन टाइगर से अधिक भारी और मस्कुलर पाया जाता है। लेकिन, Species Level और ऐतिहासिक माप के आधार पर साइबेरियन टाइगर को ही सबसे बड़ी बाघ प्रजाति का आधिकारिक दर्जा प्राप्त है।

भारत में पाए जाने वाले प्रमुख बाघ

भारत पाए जाने वाले कुछ प्रमुख बाघों की बात करें, तो इनमें जय और भीम का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। जय वह टाइगर है, जिसने 100 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर महाराष्ट्र के उमेद के जंगलों में राज किया था। इसका वजन 250 किलोग्राम से अधिक और कुल लंबाई लगभग 10.8 फीट थी।

इसका नाम अभिनेता अमिताभ बच्चन की 'शोले' फिल्म के किरदार 'जय' पर रखा गया था। 2016 में यह रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया था। वहीं, टी-42 या बजरंग नाम का बाघ महाराष्ट्र के ताड़ोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व का टाइगर है। इसकी पहचान अल्फा मेल से होती थी, जिसका भारी-भरकम चेहरा, सीना और चौड़े पंजे थे।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 10, 2026, 14:49 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News