Independence Day 2026: लाल किले से सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले 3 प्रधानमंत्री कौन?
Independence Day 2026: लाल किले की प्राचीर से सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे जिन्होंने 17 बार तिरंगा फहराया था। इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
Independence Day 2026: 15 अगस्त आते ही देश की नजरें दिल्ली के लाल किले पर टिक जाती हैं। सुबह प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराते हैं और फिर देश को संबोधित करते हैं। आजादी के बाद से यह परंपरा हर भारतीय के लिए गर्व और देशभक्ति का प्रतीक बन चुकी है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक लाल किले से सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्री कौन-कौन हैं? इस लिस्ट में देश के तीन बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।
नेहरू ने शुरू की थी लाल किले से तिरंगा फहराने की परंपरा
आजादी के बाद लाल किले से तिरंगा फहराने की परंपरा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने शुरू की थी। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद पहली बार 16 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
इसके बाद हर साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले से तिरंगा फहराना एक खास राष्ट्रीय परंपरा बन गया।
सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले 3 प्रधानमंत्री
लाल किले की प्राचीर से सर्वाधिक बार तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी का भी नाम शामिल है।
1. पंडित जवाहरलाल नेहरू- 17 बार
इस मामले में सबसे ऊपर नाम देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आता है। उन्होंने लाल किले से 17 बार तिरंगा फहराया। लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के कारण वह इस सूची में पहले स्थान पर हैं।
2. इंदिरा गांधी- 16 बार
दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी हैं। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लाल किले की प्राचीर से 16 बार तिरंगा फहराया था। वह अपने पिता जवाहरलाल नेहरू से सिर्फ एक बार पीछे हैं।
3. नरेंद्र मोदी- 12 बार
इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वह 2025 तक 12 बार लाल किले से तिरंगा फहरा चुके हैं। अब 15 अगस्त 2026 को वह लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे।
2026 में भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा?
भारत इस साल 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस खास मौके पर एक बार फिर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा शान से लहराएगा और प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी के लिए भी खास होगा 15 अगस्त
2026 का स्वतंत्रता दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी खास है। इस साल लाल किले से तिरंगा फहराने के साथ ही उनके नाम 13वीं बार यह उपलब्धि दर्ज हो जाएगी।
लाल किले की प्राचीर से लहराता तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं है। यह भारत की आजादी, लोकतंत्र, संघर्ष और करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.