Joe Root ने रचा इतिहास, पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़कर बने ‘बादशाह’, सचिन के रिकार्ड पर नजर
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने टेस्ट इतिहास में एक नया कारनामा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए घरेलू टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। खास बात यह है कि रूट ने यह मुकाम 89 घरेलू टेस्ट मैचों में हासिल किया, जबकि पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट खेलकर 7578 रन बनाए थे।
क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है और इस बार कहानी जो रूट की है। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मैदान पर उतरते ही एक ऐसे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया, जिसे तोड़ने के लिए उन्हें सालों तक लगातार शानदार प्रदर्शन करना पड़ा। रूट ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए घरेलू टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पोंटिंग का रिकॉर्ड टूटा, रूट बने नंबर-1
रूट को पोंटिंग के 7578 घरेलू टेस्ट रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 13 रन चाहिए थे। पहली पारी में 4 रन बनाने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में 37 गेंदों पर 24 रन बनाए। इसके साथ ही रूट के इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट रनों का आंकड़ा 7591 पहुंच गया और उन्होंने पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।
खास बात यह है कि रूट ने यह मुकाम 89 घरेलू टेस्ट मैचों में हासिल किया, जबकि पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट खेलकर 7578 रन बनाए थे।
सचिन तेंदुलकर भी रूट की नजर में
रूट के लिए रिकॉर्ड की यह दौड़ यहीं खत्म नहीं होती। अब उनकी नजर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े टेस्ट रिकॉर्ड पर है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में सचिन और रूट फिलहाल 68-68 अर्धशतक के साथ बराबरी पर हैं। रूट अगर लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 50 रन पूरे कर लेते, तो वह सचिन को पीछे छोड़ देते।
लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने उनकी पारी को 24 रन पर ही रोक दिया। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर रूट LBW आउट हो गए। अब इसके लिए उन्हे थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता हैं।
अब 12 हजार घरेलू इंटरनेशनल रन का मौका
रूट के पास इस सीजन में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 72 रन बना लेते हैं, तो घरेलू मैदान पर 12000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी और दुनिया के सिर्फ छठे बल्लेबाज बन जाएंगे।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास होगी क्योंकि मौजूदा घरेलू सीजन में रूट अभी तक टेस्ट या वनडे में शतक नहीं लगा पाए हैं। इसके बावजूद उनका बल्ला लगातार रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ रहा है।
घरेलू टेस्ट मे सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी | देश | मैच | रन | शतक | अर्धशतक |
| जो रूट | इंग्लैंड | 89 | 7,594 | 24 | 35 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 92 | 7,578 | 23 | 38 |
| सचिन तेंदुलकर | भारत | 94 | 7,216 | 22 | 32 |
| महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 81 | 7,167 | 23 | 34 |
रिकॉर्ड टूट रहे हैं, रूट की लय बरकरार
जो रूट का नाम अब घरेलू टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। पोंटिंग के बाद सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने और जैक्स कैलिस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने की दिशा में रूट ने एक और बड़ा कदम उठाया है। और सबसे दिलचस्प बात रूट के पास अभी इस सीजन में इंग्लैंड की धरती पर एक टेस्ट और बाकी है। यानी रिकॉर्ड बुक में अगला बदलाव कब होगा, इसका इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है।
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी और गिल को छोड़ा पीछे; एक ही दिन में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड
IPL से पहले इंटरनेशनल डेब्यू, अब इस भारतीय ऑलराउंडर के नाम खास रिकॉर्ड
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.