Bank Holiday: क्या गुरु नानक जयंती पर बंद रहेंगे बैंक? यहां चेक करें अपने शहर की लिस्ट
Kya Kal bank Band Rahenge:गुरु नानक जयंती पर यदि आप भी किसी काम से बैंक जा रहे हैं, तो आपको जानना जरूरी है कि क्या आपके शहर में बैंक खुलेगा या बंद रहेगा, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
गुरु नानक जयंती 24 नवंबर, 2026 की है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा के साथ-साथ देव दीपावली भी है। देव दीपावली वाराणसी समेत पूरे यूपी के विभिन्न शहरों में धूमधाम से मनाया जाता है। यदि आप भी इस दिन बैंक में अपने जरूरी काम से जाने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार अपने शहर की लिस्ट चेक कर लें। क्योंकि, भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक छुट्टी कैलेंडर के मुताबिक, भारत के कई राज्यों में इस दिन बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में जाने से पहले बैंक हॉलिडे जरूर देख लें।
24 नवंबर को क्या है
भारत में 24 नवंबर गुरु नानक जयंती का पर्व होने के साथ-साथ कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा है। साथ ही, इस दिन देव दीपावली जैसा प्रमुख त्योहार है। ऐसे में इस अवसर पर छुट्टी की घोषणा की गई है। हालांकि, भारत में राज्यवार त्योहार होते हैं, ऐसे में सिर्फ चुनिंदा राज्यों में ही इस अवसर पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इससे यह साफ है कि सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे।
कहां-कहां बंद रहेंगी बैंक शाखाएं
गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर देश के विभिन्न राज्यों समेत केंद्र शासित प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें यदि राज्यों की बात करें, तो उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ शामिल है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश में दिल्ली भी है।
क्या डिजिटल सेवाओं पर पड़ेगा प्रभाव
इस दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि बेशक इस दिन बैंक बंदे रहेंगे, लेकिन नेट बैंकिंग, IMPS और ATM और समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। ऐसे में बैंक ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, इस दिन वे घर बैठे ही अपने जरूरी काम के लिए ऑनलाइन सेवा का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियर कराने या फिर काउंटर से जुड़ी सेवाओं के लिए ग्राहकों को बुधवार का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि, इस दिन बैंक खुलेंगे।
27 नवंबर को यहां बंद रहेंगे बैंक
अब आपको बता दें कि 27 नवंबर को कनकदास जयंती होने के मौके पर 27 नवंबर को बंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 28 नवंबर को चौथा शनिवार है, जबकि रविवार को छुट्टी होने के कारण बैंकों का पहले से ही अवकाश है। यही वजह है कि इस राज्य में लगातार तीन दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.