अयोध्या से नेपाल के इस शहर के लिए लॉन्च हुई इंटरनेशनल ट्रेन, यात्रा के लिए इन डॉक्युमेंट्स की जरूरत

Last Updated: Nov 23, 2026, 18:38 IST

सरयू-कमला एक्सप्रेस भारत में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद जयनगर रेलवे स्टेशन के रास्ते यह नेपाल में प्रवेश करेगी। रेलवे बोर्ड की रिपोर्टेड टाइम-टेबल के मुताबिक, यह ट्रेन दोनों स्थानों से सप्ताह में एक-एक दिन चलेगी।

पीएम मोदी ने नेपाली समकक्ष के साथ दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने नेपाली समकक्ष के साथ दिखाई हरी झंडी

भारत और नेपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक ट्रेन से यात्रा करना आसान होने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने दोनों शहरों को जोड़ने के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है। इसे सरयू-कमला एक्सप्रेस नाम दिया गया है। इस ट्रेन के शुरू होने से अयोध्या और जनकपुर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी।

पीएम मोदी ने नेपाली समकक्ष के साथ दिखाई हरी झंडी

पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने सोमवार (23 नवंबर 2026) को दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। करीब 604 किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों से होते हुए नेपाल पहुंचेगी। इससे दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, यात्रियों को ध्यान रखना होगा कि उद्घाटन के बाद नियमित व्यावसायिक सेवाएं कब शुरू होंगी, इसकी पुष्टि रेलवे की आधिकारिक सूचना से जरूर करें।

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन का रूट और स्टॉपेज

सरयू-कमला एक्सप्रेस भारत में उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद जयनगर रेलवे स्टेशन के रास्ते यह नेपाल में प्रवेश करेगी।

इस ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में जनकपुर धाम, जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट शामिल हैं।

क्या है ट्रेन का टाइम टेबल?

रेलवे बोर्ड की रिपोर्टेड टाइम-टेबल के मुताबिक, यह ट्रेन दोनों स्थानों से सप्ताह में एक-एक दिन चलेगी।

-जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट (ट्रेन नंबर 15595)

-जनकपुर धाम: शनिवार दोपहर 1:10 बजे

-जयनगर: दोपहर 2:25 बजे

-सीतामढ़ी: शाम 7 बजे

-नरकटियागंज: रात 10:50 बजे

-गोरखपुर: रविवार सुबह 3:55 बजे

-अयोध्या कैंट: सुबह 8:10 बजे

अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम (ट्रेन नंबर 15596)

-अयोध्या कैंट: सोमवार शाम 5:50 बजे

-गोरखपुर: रात 10:13 बजे

-नरकटियागंज: मंगलवार रात 1:50 बजे

-सीतामढ़ी: सुबह 4:42 बजे

-जयनगर: सुबह 8:45 बजे

-जनकपुर धाम: दोपहर 12:40 बजे

ध्यान रखें कि नेपाल का समय भारतीय समय से 15 मिनट आगे है। इसलिए वहां के स्टेशनों की टाइमिंग स्थानीय समय के अनुसार होगी।

नेपाल जाने के लिए कौन से डॉक्युमेंट्स जरूरी?

भारतीय नागरिकों को नेपाल जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती, लेकिन यात्रा के दौरान पहचान से जुड़े वैलिड डॉक्युमेंट्स साथ रखना जरूरी है।

-पासपोर्ट: वैध भारतीय पासपोर्ट यात्रा के लिए मान्य दस्तावेज है।

-वोटर आईडी: भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी वोटर आईडी कार्ड भी मान्य पहचान दस्तावेज है।

-ट्रेन टिकट: सफर के दौरान वैध टिकट और पहचान पत्र अपने पास रखें। 

एक जरूरी बात यह है कि आधार कार्ड को नेपाल यात्रा के लिए वैलिड अंतरराष्ट्रीय यात्रा दस्तावेज नहीं माना जाता। इसलिए सफर पर निकलने से पहले अपने डॉक्युमेंट्स की जांच जरूर कर लें।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 23, 2026, 18:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News