Delhi High Court Personal Assistant Typing Test Admit Card 2026 जारी, delhihighcourt.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड
दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट (ओपन) एग्जाम-2026 के स्टेज-I इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसका लिंक 24 नवंबर 2026 से लाइव होगा। छात्रों का यह एग्जाम 27 नवंबर 2026 को दिल्ली-NCR में होगा। छात्र यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
Delhi High Court PA Typing Test 2026: दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पर्सनल असिस्टेंट (ओपन) एग्जाम-2026 के अंदर स्टेज-I इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। इसका लिंक 24 नवंबर 2026 से लाइव होने जा रहा है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यह इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट 27 नवंबर 2026 को दिल्ली-NCR में आयोजित किया जा रहा है।
छात्र अपना एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़े डिटेल्ड निर्देश दिल्ली हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जारी लिंक के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Delhi High Court PA Typing Test Admit Card 2026 Direct Link - यहां क्लिक करें
एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड शेड्यूल और मुख्य जानकारी यहां
दिल्ली हाईकोर्ट के एग्जाम विभाग (नॉन-जुडिशियल) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, पर्सनल असिस्टेंट (ओपन) एग्जाम-2026 के लिए स्टेज-I इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट एक क्वालीफाइंग स्टेज है।
- एग्जाम की डेट: 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)
- एग्जाम शहर: दिल्ली-NCR
- एडमिट कार्ड लाइव होने की डेट: 24 नवंबर 2026 से
- ऑफिशियल वेबसाइट: delhihighcourt.nic.in
रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम टाइम, एग्जाम सेंटर का पूरा पता और छात्रों के लिए अन्य निर्देश भी एडमिट कार्ड पर शामिल होंगे।
delhihighcourt.nic.in से एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड लाइव होने के बाद सभी छात्र एग्जाम में शामिल होने के लिए यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर लें।
- दिल्ली हाईकोर्ट की ऑफिशइयल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट पर Job Openings / Announcements सेक्शन में जाएं।
- फिर, Personal Assistant (Open) Examination-2026 के स्टेज-I इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा, उसपर आवश्यक लॉगिन डिटेल्स जैसे यूजर आईडी/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करें।
- सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड भी आ जाएगा, जिसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.