NASA Astronaut Recruitment 2026: नासा ने निकाली एस्ट्रोनॉट्स के लिए भर्ती, जानें कौन कर सकता है Apply

Last Updated: Nov 23, 2026, 16:48 IST

NASA Astronaut Recruitment 2026: नासा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नज़दीक है। 04 दिसंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

NASA Astronaut Recruitment 2026
NASA Astronaut Recruitment 2026

NASA Astronaut Recruitment 2026: नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर nasa.gov पर नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि नज़दीक है। 04 दिसंबर के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। चुने गए उम्मीदवारों को करीब 2 साल की ट्रेनिंग मिलेगी। वे मून मिशन पर जाएंगे और वहीं रहकर काम करेंगे। नासा को ऐसे अंतरिक्ष यात्री चाहिए, जो एजेंसी के आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत मिशन को सपोर्ट कर सकें और इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजने के लिए जरूरी टेक्नोलॉजी और एक्सपीरियंस डेवलप करने में मदद कर सकें। 

NASA Astronaut Recruitment 2026 Eligibility Criteria

नासा में एस्ट्रोनॉट्स बनने के लिए उम्मीदवार अमेरिका का नागरिक होना अनिवार्य है। इसके लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग या मैथ में मास्टर डिग्री के साथ 3 साल का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। 

NASA Astronaut Recruitment 2026 क्या काम करना होगा? 

नासा में एस्ट्रोनॉट्स के लिए सेलक्ट किए गए कैंडिडेट्स को NASA के जॉनसन स्पेस सेंटर में 2 साल की शुरुआती ट्रेनिंग दी जाएगी. स्पेसवॉकिंग, स्पेसक्राफ्ट चलाना, एयरक्राफ्ट उड़ाना और रोबोटिक इक्विपमेंट इस्तेमाल करना सिखाया जाएगा।

NASA अंतरिक्ष यात्री के रिक्त पदों को क्यों भरना चाहता है? 

नासा का अंतरिक्ष यात्रियों के रिक्त पदों को भरने का मकसद चांद पर इंसानों की बस्ती को बसाना सकती है। एस्ट्रोनॉट्स मून मिशन के लिए सलेक्टिड अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट 2027 के आखिर में जारी की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि चंद्रमा पर नासा का बेस पावर सिस्टम, गाड़ियों और रोबोटिक इक्विपमेंट को मिलाकर बनाया जाएगा। इससे एस्ट्रोनॉट्स को साइंटिफिक रिसर्च करने, आस-पास के इलाके को एक्सप्लोर करने और लंबे समय तक चांद पर रहकर काम करने में मदद मिलेगी। फिलहाल NASA आर्टेमिस प्रोग्राम के तहत 2028 तक एस्ट्रोनॉट्स को चांद पर वापस भेजने की तैयारी कर रहा है।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 23, 2026, 16:48 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News