India vs South Africa: सुपर-8 में हाई-वोल्टेज टक्कर, ये पांच खिलाड़ी कभी भी पलट सकते है मैच, देखें समीकरण

Last Updated: Feb 22, 2026, 16:10 IST

ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मैच पलट सकते हैं। पिच, टॉस और टीम का प्रदर्शन इस रोमांचक भिड़ंत का समीकरण तय करेंगे।

ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। यह मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में अजेय रही हैं, जिससे यह मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं।

नाइट प्रैक्टिस से मिले बदलाव के संकेत

भारतीय टीम ने शुक्रवार को रात के सत्र में अभ्यास किया, जिसमें प्लेइंग इलेवन और रणनीति में बदलाव के संकेत मिले। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम मैच से पहले सही संतुलन बनाने पर फोकस कर रही है।

टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव की संभावना

पिछले मैच में खेले वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) की जगह उप-कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अपनी जगह बरकरार रखेंगे, खासकर डेथ ओवर्स में उनकी प्रभावशीलता को देखते हुए।

तीसरे स्पिनर पर सस्पेंस

स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को शामिल करने पर विचार जरूर होगा, लेकिन पिच की परिस्थितियों को देखते हुए भारत अतिरिक्त पेसर के साथ जाने का फैसला भी ले सकता है।

ये पांच खिलाड़ी कभी भी पलट सकते है मैच:

जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और ऑलराउंड क्षमता के दम पर ये भारत के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

वरुण चक्रवर्ती 

4 मैचों में 9 विकेट ले चुके वरुण चक्रवर्ती अपनी मिस्ट्री स्पिन से बल्लेबाजों को चौंकाने में माहिर हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने बीच के ओवरों में अहम विकेट निकाले हैं। अगर पिच से थोड़ी भी मदद मिली, तो वे साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। डेथ ओवर्स में उनकी यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ किसी भी बल्लेबाजी क्रम को तोड़ सकती है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका स्पेल मैच का रुख पलट सकता है। 

ईशान किशन 

4 मैचों में 176 रन बना चुके ईशान किशन तेज शुरुआत देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी विपक्षी टीम पर दबाव बनाती है। अगर वे टिककर खेलते हैं, तो भारत को विशाल स्कोर की ओर ले जा सकते हैं।

हार्दिक पांड्या 

बल्ले और गेंद से कमल दिखाने वाले पांड्या एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने अहम मौकों पर विकेट और तेज रन बनाए हैं। उनका ऑलराउंड प्रदर्शन भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

शिवम दुबे

शिवम दुबे अपनी पावर-हिटिंग के लिए जाने जाते हैं और मिडिल ओवर्स में तेजी से रन बना सकते हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने बड़े शॉट्स से टीम को मजबूती दी है। अगर वे सेट हो गए, तो कुछ ही ओवरों में मैच पूरी तरह पलट सकते हैं। पिछले मैच में दुबे से 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.

दक्षिण अफ्रीका की चुनौती

दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी Aiden Markram कर रहे हैं। टीम में Quinton de Kock और David Miller जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं।

संभावित प्लेइंग XI

भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका:
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

पिच रिपोर्ट: काली मिट्टी का असर

मोटेरा की पिच इस मैच के लिए काली मिट्टी की तैयार की गई है, जिसमें अच्छा बाउंस देखने को मिलेगा। घास को पूरी तरह हटा दिया गया है, जिससे सतह थोड़ी तेज गेंदबाजों के अनुकूल हो सकती है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने दुविधा है कि तीसरे स्पिनर को खिलाया जाए या अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका दिया जाए।

मैच का समीकरण

दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन पिच का व्यवहार इस मुकाबले का परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। भारत जहां संतुलन साधने में जुटा है, वहीं दक्षिण अफ्रीका अपनी मजबूत गेंदबाजी के दम पर चुनौती पेश करेगी।

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के लिए कौन बना रन मशीन और कौन सबसे बड़ा विकेट टेकर? यहां देखें

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News