IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का तूफानी दोहरा शतक, रोहित शर्मा भी चमके, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड
IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल ने 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा के साथ मिलकर कई बड़े ODI रिकॉर्ड भी बनाए।
IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में शुभमन गिल ने बल्ले से शानदार बल्लेबाजी की और कई रिकार्ड तोड़े। गिल ने महज 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। गिल ने 133 गेंदों में नाबाद 223 रनों की मैराथन पारी खेली, अपनी पारी के दौरान उन्होंने 26 चौके और 8 छक्के लगाए।
अपनी पारी के दौरान उन्होंने चौकों और छक्कों की जमकर बारिश की और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। खास बात यह रही कि इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला भी खूब चला।
गिल दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर
शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा कर चुके हैं, जिनके नाम वनडे में तीन दोहरे शतक हैं।
सबसे तेज ODI दोहरे शतक:
117 गेंद- शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी (2026)
126 गेंद- ईशान किशन बनाम बांग्लादेश, चटगांव (2022)
128 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफगानिस्तान, वानखेड़े (2023)
136 गेंद- पथुम निसांका बनाम अफगानिस्तान, पल्लेकेले (2024)
138 गेंद- क्रिस गेल बनाम जिम्बाब्वे, कैनबरा (2015)
वनडे में रन चेज करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए, रनों का पीछा करने के मामले में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकार्ड भी बना दिया-
202* शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज़, गुवाहाटी 2026
201* ग्लेन मैक्सवेल बनाम अफ़गानिस्तान, वानखेड़े 2023
193 फखर जमान बनाम दक्षिण अफ़्रीका, जोहान्सबर्ग 2021
185* शेन वॉटसन बनाम बांग्लादेश, मीरपुर 2011
183* एम.एस. धोनी बनाम श्रीलंका, जयपुर 2005
आर्टिकल अपडेट किया जा रहा है...
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.