UPSSSC Hawaldar Instructor Result 2026: यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर परिणाम घोषित, 10025 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट
UPSSSC Hawaldar Instructor Result 2026: यूपी हवलदार इंस्ट्रक्ट्रर भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी किया गया है। जिसमें कुल 10025 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए लिंक पर क्लिक करें।
UPSSSC Hawaldar Instructor Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 10,025 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर सहित डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
UPSSSC Hawaldar Instructor Result 2026: परिणाम घोषित
हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा के बाद आयोग ने योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें कुल 10,025 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के साथ आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस को भी ध्यान से पढ़ें।
विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2026, हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/12 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों का परिणाम ।#upsssc
— UPSSSC Official (@UpssscOfficial1) September 30, 2026
Visit https://t.co/sWGYEUBBQc pic.twitter.com/QQSXAeXJNk
UPSSSC Hawaldar Instructor Result 2026 Download link
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। अगले चरण की तारीख, समय, स्थान और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी आयोग द्वारा अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
| यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर परिणाम 2026 |
कैसे चेक करें UPSSSC Hawaldar Instructor Result 2026?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:
1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर Result/परिणाम सेक्शन पर क्लिक करें।
3. यहां Havildar Instructor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
4. रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके जारी की गई PDF खोलें।
5. PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
6. यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आप अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हैं।
7. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
UPSSSC Hawaldar Instructor Result 2026: कट ऑफ
आयोग द्वारा जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कट ऑफ 70.35 तय किया है। वहीं, अनुसूचित जाति 68.78 और अनुसूचित जनजाति का कट ऑफ 57.26 अंक निर्धारित किया है।
UPSSSC Hawaldar Instructor Result 2026: आगे क्या होगा?
रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण के लिए तैयार रहना चाहिए। आयोग द्वारा आगे की प्रक्रिया से जुड़ा नोटिस जारी किया जाएगा। इसमें दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण या अन्य निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी दी जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक नोटिस को ही अंतिम सूचना मानें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.