भारत को तप,ज्ञान, धर्म, संस्कृति और त्याग की धरती कहा जाता है। यह विविधताओं का देश है, जहां परंपराएं, सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास मिलकर एक नए भारत का निर्माण करते हैं। भारत के विभिन्न शहरों की अपनी विशेषता है। यही वजह है कि यहां के प्रत्येक शहर अपने यहां के खान-पान, परिधान और उत्पादों के लिए जाने जाते हैं। इनमें कुछ उत्पाद प्राकृतिक रूप से होते हैं, जबकि कुछ उत्पादों का निर्माण किया जाता है। इस कड़ी में भारत में एक शहर ऐसा भी है, जिसे फुटवियर सिटी भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
शहरों को क्यों मिलता है उपनाम
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में शहरों को उपनाम क्यों मिलता है। आपको बता दें कि प्रत्येक शहर की अपनी विशेषता होती है। इन विशेषताओं को संबंधित शहरों से जोड़ा जाता है, जिससे शहरों को उनके मूल नाम के अलावा नई पहचान मिलती है। इससे शहरों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।
किस शहर को कहा जाता है फुटवियर सिटी
अब हम यह जान लेते हैं कि किस शहर को फुटवियर सिटी कहा जाता है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर को भारत की फुटवियर सिटी भी कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है फुटवियर सिटी
आगरा में प्रमुख रूप से पुरुषों के चमड़े के जूते और लेडिज सैंडिल का विनिर्माण किया जाता है। आगरा के जूतों को न सिर्फ आगरा में बेचा जाता है, बल्कि अंतररष्ट्रीय स्तर पर भी इनकी पहचान है, जिससे विदेशों में भी यहां के जूतों को निर्यात किया जाता है।
मुगल काल से स्थापित है उद्योग
आगरा में जूतों के विनिर्माण का उद्योग नया नहीं है, बल्कि यह मुगल काल से ही स्थापित है। यहां मुगलों के जमाने में ही चमड़ा उद्योग ने रफ्तार पकड़ ली थी, जिससे यहां जूते बनाने की परंपरा शुरू हुई और यह धीरे-धीरे शहर की पहचान बनती गई। आज भी यहां जूते विनिर्माण से जुड़े कुशल कारीगर मौजूद हैं, जो वर्षों से इस उद्योग में जुड़े हुए हैं।
कानपुर और चेन्नई की भी है प्रमुख पहचान
चमड़े के जूते बनाने में कानपुर और चेन्नई की प्रमुख पहचान है। कानपुर में प्रमुख रूप से सुरक्षा जूते का निर्माण किया जाता है, जिन्हें देश-विदेश में निर्यात किया जाता है। वहीं, चेन्नई भी जूता निर्माण केंद्र में अहम पहचान रखता है और जूता निर्यात का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यही वजह है कि आगरा के साथ-साथ इन शहरों का नाम भी जूते निर्माण में लिया जाता है, लेकिन आगरा प्रमुख रूप से जूते निर्माण के लिए शीर्ष पर आता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःदुनिया में किस महाद्वीप को अंध महाद्वीप कहा जाता है, जानें यहां
Comments
All Comments (0)
Join the conversation