दुनिया में किस शहर को कहा जाता है रोशनी का शहर, यहां देखें जवाब

दुनिया में अलग-अलग शहर मौजूद हैं। इन सभी शहरों की अपनी विशेषता है, जिनसे इन्हें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाने में मदद मिली है। आपने दुनिया के कुछ प्रमुख शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में किस शहर को रोशनी का शहर(City of Light) के नाम से भी जाना जाता है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

Kishan Kumar
Jun 30, 2025, 14:31 IST
दुनिया में रोशनी का शहर
दुनिया में रोशनी का शहर

दुनिया के अलग-अलग देशों में विभिन्न शहर मौजूद हैं। इन सभी शहरों की अपनी विशेषता और महत्त्व है। शहरों की विशेषता की वजह से इन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिली है। इस कड़ी में कुछ शहरों को उनकी विशेषताओं की वजह से उपनाम भी मिले हुए हैं।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक शहर ऐसा भी है, जिसे रोशनी का शहर या फिर City of Light के नाम से भी जाना जाता है। यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस शहर और इसके पीछे के कारण के बारे में जानेंगे। 

क्यों होते हैं शहरों के उपनाम

शहरों को उपनाम उनकी विशेषताओं के संदर्भ में दिया जाता है। इससे शहरों को न सिर्फ वैश्विक स्तर पर पहचान मिलती है, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है और इसका फायदा आर्थिक रूप से भी देखने को मिलता है। 

किस शहर को कहा जाता है City of Light

अब सवाल है कि दुनिया में किस शहर को रोशनी का शहर या फिर सिटी ऑफ लाइट भी कहा जाता है। आपको बता दें कि फ्रांस में स्थित पेरिस को रोशनी का शहर भी कहा जाता है। 

क्यों कहा जाता है City of Light

पेरिस को City of Light कहे जाने के अलग-अलग कारण हैं, जिनमें से दो कारण नीचे दिए गए हैंः

18वीं शताब्दी में ज्ञानोदय का केंद्रः 18वीं शताब्दी में पेरिस ज्ञानोदय का केंद्र रहा है। उस समय शहर में ज्ञान, विज्ञान, कला, तर्क और स्वतंत्रता के विचारों को फैलाया गया। ऐसे में इससे शहर को बौद्धिक प्रकाश के रूप में विशेष पहचान मिली। 

जब सड़कों पर हुई रोशनी: पेरिस में जब 19वीं शताब्दी की शुरुआत हुई, तो यहां सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को रोशन करने के लिए बड़ी संख्या में गैस लैंप का उपयोग किया गया जाता था। पूरे यूरोप में पेरिस इकलौता शहर था, जहां सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को इस तरह से रोशन किया जा रहा था। ऐसे में रात के समय पेरिस की खूबसूरती और भी बढ़ जाती थी। इस वजह से शहर को रोशनी के शहर के नाम से जाना जाने लगा। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

I did my graduation from GGSIPU University, Delhi. I started my Career from Dainik Jagran(Print) as a reporter then I switched to Amar Ujala(Print) as a Sub-Editor. I used to cover all technical universities of Delhi including; DTU, IIIT, DSEU, IGDTUW & NSUT. Currently I work for Jagran Josh(A digital wing of Dainik Jagran). Here, I create digital content for General Knowledge Section. My expertise is in General Knowledge, Creative writing, Research, Hindi & English typing.
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News