क्या कोई CM चुनाव हारने के बाद इस्तीफा देने से मना कर सकता है? जानें संविधान में क्या है प्रावधान

Last Updated: May 8, 2026, 11:29 IST

भारत के संविधान में यह नहीं लिखा कि चुनाव हारते ही मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना होगा। लेकिन अनुच्छेद 164 के अनुसार मुख्यमंत्री तभी तक पद पर रह सकता है, जब तक उसे विधानसभा का बहुमत हासिल हो। यदि नई विधानसभा में किसी दूसरी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल जाता है, तो राज्यपाल फ्लोर टेस्ट करा सकते हैं या मुख्यमंत्री को हटाकर नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल 2026 का मामला क्यों चर्चा में है?
पश्चिम बंगाल 2026 का मामला क्यों चर्चा में है?

हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ TMC को हार का सामना करना पड़ा और BJP ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जिसके बाद से यह विषय चर्चा का विषय बना हुआ है, ऐसे में चलिए जानने की कोशिश करते है कि ऐसी स्थिति में राज्यपाल का रोल कितना महत्वपूर्ण हो जाता है। 

मुख्यमंत्री की संवैधानिक स्थिति क्या होती है?  

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 163 के अनुसार, राज्यपाल की सहायता और सलाह देने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद होती है। वहीं अनुच्छेद 164(1) कहता है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं और मंत्री “राज्यपाल के प्रसादपर्यंत” पद पर बने रहते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि राज्यपाल अपनी व्यक्तिगत इच्छा से किसी मुख्यमंत्री को हटा सकते हैं। संसदीय लोकतंत्र में यह “प्रसादपर्यंत” वास्तव में विधानसभा में बहुमत के समर्थन से जुड़ा होता है। यानी मुख्यमंत्री तभी तक पद पर रह सकता है जब तक उसे सदन का विश्वास प्राप्त हो।

क्या चुनाव हारते ही मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना पड़ता है?

संविधान में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि चुनाव परिणाम आते ही मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना अनिवार्य है। हालांकि अनुच्छेद 164(2) के तहत मंत्रिपरिषद विधानसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है। इसका मतलब यह है कि सरकार केवल तब तक बनी रह सकती है जब तक उसे सदन का बहुमत प्राप्त हो। इसलिए यदि चुनाव में कोई दूसरी पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल कर लेती है, तो मौजूदा मुख्यमंत्री के पास नैतिक और संवैधानिक रूप से पद छोड़ने की अपेक्षा होती है। 

क्या मुख्यमंत्री इस्तीफा देने से मना कर सकता है?

तकनीकी रूप से मुख्यमंत्री कुछ समय तक इस्तीफा देने से इनकार कर सकता है। वह यह तर्क दे सकता है कि चुनाव परिणाम विवादित हैं या अदालत में चुनौती दी जाएगी। लेकिन यह स्थायी सुरक्षा नहीं होती। मुख्यमंत्री तब तक ही पद पर बना रह सकता है जब तक या तो वह स्वयं इस्तीफा दे, विधानसभा में बहुमत साबित कर दे, या फिर राज्यपाल उसे पद से हटा न दें। यदि स्पष्ट हो जाए कि सरकार के पास बहुमत नहीं है, तो संवैधानिक रूप से उसका पद पर बने रहना मुश्किल हो जाता है।

राज्यपाल की क्या भूमिका होती है?

जब कोई मुख्यमंत्री चुनाव हारने के बावजूद पद छोड़ने से इनकार करता है, तब राज्यपाल की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। राज्यपाल नई बहुमत प्राप्त पार्टी या गठबंधन के नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। यदि बहुमत को लेकर संदेह हो, तो वे विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दे सकते हैं। और यदि मुख्यमंत्री न इस्तीफा दे और न ही बहुमत साबित कर पाए, तो राज्यपाल अनुच्छेद 164(1) के तहत अपनी “प्रसाद” शक्ति वापस लेकर मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद को बर्खास्त भी कर सकते हैं।

पश्चिम बंगाल 2026 का मामला क्यों चर्चा में है?

साल 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ (All India Trinamool Congress-TMC) को हार का सामना करना पड़ा और बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाएगी। इस स्थिति ने संवैधानिक बहस को जन्म दिया कि क्या कोई मुख्यमंत्री बहुमत खोने के बाद भी पद पर बना रह सकता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि नई विधानसभा में बहुमत किसी दूसरी पार्टी के पास है, तो अंततः राज्यपाल नई सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं।  

लोकतंत्र में बहुमत ही अंतिम आधार 

भारत की संसदीय व्यवस्था में मुख्यमंत्री का पद केवल चुनाव जीतने से नहीं, बल्कि विधानसभा के सतत विश्वास से जुड़ा होता है। इसलिए कोई मुख्यमंत्री चुनाव हारने के बाद कुछ समय तक पद पर बना रह सकता है, लेकिन अनिश्चित काल तक नहीं। अंततः लोकतांत्रिक व्यवस्था में वही सरकार वैध मानी जाती है जिसके पास सदन का बहुमत हो। यदि मुख्यमंत्री बहुमत खो देता है और फिर भी पद नहीं छोड़ता, तो राज्यपाल संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नई सरकार के गठन का रास्ता साफ कर सकते हैं। 

चुनाव के बाद गवर्नर कब और कितनी बार किसी पार्टी को सरकार बनाने से मना कर सकता है? जानें संवैधानिक नियम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 8, 2026, 11:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News