Current Affairs One-Liners 06 Jan 2026: यहां एक नए फॉर्मेट में आज के वन-लाइनर करेंट अफेयर्स प्रस्तुत किए गए हैं। ये अपडेट परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे। आज के मुख्य हाई लाइट्स में ज्ञानगंगा वन्यजीव अभ्यारण्य, इंडिया एनर्जी वीक 2026 आदि से संबंधित विषय शामिल हैं।
इंडिया एनर्जी वीक 2026 का आयोजन 27 से 30 जनवरी तक कहाँ किया जाएगा- गोवा
SARAS–2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन 8 जनवरी 2026 को आंध्र प्रदेश के किस शहर में किया जाएगा- गुंटूर
बेंगलुरु स्थित केंद्रीय रेशम बोर्ड में निदेशक (वित्त) के पद पर किसे नियुक्त किया गया है- पी.एस. गिरीशा
हाल ही में वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति कौन बनीं है- डेल्सी रोड्रिग्ज
ओएनजीसी ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के वित्त पोषित अवसंरचना विकास हेतु किसके साथ समझौता किया है- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम
हाल ही में चर्चा में रहा ज्ञानगंगा वन्यजीव अभ्यारण्य किस राज्य में स्थित है- महाराष्ट्र
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शास्त्रीय कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और ओडिया उत्कृष्टता केंद्रों द्वारा विकसित कितने साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया- 41
Comments
All Comments (0)
Join the conversation