पिता नौसेना से रिटायर और बेटी PCS टॉपर, SDM बनने के लिए छोड़ी वर्ल्ड बैंक की नौकरी
किसी ने क्या खूब कहा है, “मंज़िलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।” आज की कहानी यह हरियाणा की रहने वाली संगीता राघव पर एकदम सटीक बैठती है। संगीता ने कड़ी मेहनत, लगन और जीत के जज्बे से UPPSC रैंक 2 हासिल कर इतिहास रच दिया। आज वह SDM बन चुकी है।
संगीता राघव हरियाणा के गुरुग्राम के शांति नगर की रहने वाली है। उनके पिता इंडियन नेवी से रिटायर्ड है, जबकि उनकी माता हाउस वाइफ है। संगीता आज एक सफल SDM बन गई हैं, जिन्हें पहली बार में सफलता नहीं मिली और जब उन्होंने दूसरी बार एग्जाम दिया तो UPPSC की परीक्षा में रैंक 2 लाकर इतिहास रच दिया। संगीता राघव को
ऑपरेशन सिंदूर के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें वायुसेना की पश्चिमी वायु कमान की ओर से ऑन द स्पॉट प्रशंसा पत्र, मेडल और प्रमाण पत्र से भी नवाजा गया था। संगीता ने SDM बनने के लिए वर्ल्ड बैंक की नौकरी तक छोड़ दी क्योंकि देश सेवा को जूनन जो सवार हो गया था। पीसीएस अधिकारी संगीता राघव फिलहाल लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर कार्यरत हैं।
BSC में ग्रेजुएट हैं संगीता यादव
संगीत यादव को शुरू से ही पढ़ाई और अनुशासन वाला माहौल मिला और जिसका उन्हें फायदा भी मिला। संगीत के माता-पिता बताते हैं कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई में तेज तर्रार रही है। उन्होंने अपनी 12वीं देव समाज विद्या निकेतन स्कूल से पूरी की और गुरुग्राम सेक्टर-12 के राजकीय कन्या कॉलेज से BSC में ग्रेजुएशन किया और IP यूनिवर्सिटी से अपनी मास्टर्स पूरी की।
जब मिला SDM बनने का सपना
अपनी मास्टर्स की पढ़ाई के बाद संगीता ने JNU यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया। इसी के साथ-साथ वह UP PCS की तैयारी में लग गई। संगीता ने अपनी मास्टर्स की पढ़ाई के दौैरान दक्षिण एशियाई संस्थान के सहयोग से विश्व बैंक के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम किया था और यही से वह SDM बनने का सपना देखने लगी। SDM के लिए संगीता ने वर्ल्ड बैंक की नौकरी से इस्तीफा तक दे दिया।
संगीता 2018 में बनी SDM
संगीता दिन में 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थी। 2017 में पहली बार उन्होंने यूपीपीएससी की परीक्षा दी पर वह सफल नहीं हो सकी। इस बात का उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं हुआ। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रही। साल 2018 में संगीता को सफलता मिल गई। UPPSC परीक्षा में उन्होंने रैंक 2 हासिल की और दुनिया को बता दिया कि सब कुछ मुमकिन है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.