UPSSSC Cane Supervisor Admit Card 2026 OUT: यूपी केन सुपरवाइजर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Nov 25, 2026, 16:55 IST

UP Cane Supervisor Admit Card 2026 OUT: यूपी केन सुपरवाइजर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। 

UP Cane Supervisor Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UP Cane Supervisor Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

UPSSSC Cane Supervisor Admit Card 2026 OUT:उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने आज 25 नवंबर 2026 को गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से गन्ना पर्यवेक्षक के कुल 1,182 रिक्त पदों पर चयन किया जाना है।

क्लिक करें- UPSSSC Cane Supervisor Admit Card 2026 Link

Screenshot 2026-11-25 162755

यूपी गन्ना पर्यवेक्षक एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र आज 25 नवंबर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर Important Announcement सेक्शन में ‘विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2026, गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/14 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें।’ लिखें हुए पर क्लिक करें।

  • अब मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और जेंडर सहित कैप्चा कोड को सही से भरें।

  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए इसका प्रिंट निकालकर रख लें।

UPSSSC केन सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2026 पर क्या विवरण दिए होंगे?

यूपी केन सुपरवाइजर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर दी गई जानकारी को ध्यान से चेक लेना चाहिए। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं।

  • अभ्यर्थी का पूरा नाम

  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर   

  • जन्मतिथि   

  • कैटिगरी और लिंग

  • अभ्यर्थी का फोटो और हस्ताक्षर   

  • परीक्षा का नाम और विज्ञापन संख्या   

  • परीक्षा की तिथि और समय   

  • रिपोर्टिंग समय और गेट बंद होने का समय   

  • परीक्षा केंद्र का नाम, जिला और पूरा पता   

  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 16:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News