CMAT 2027 Registration: cmat.nta.nic.in पर शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट और कब हैं Exam

Last Updated: Nov 25, 2026, 16:32 IST

NTA ने CMAT-2027 के लिए cmat.nta.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं, जिसकी लास्ट डेट 20 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन के लिए यह एग्जाम 11 फरवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा। साथ ही, इसका रिजल्ट 25 फरवरी 2027 को जारी होगा।

CMAT 2027 Exam Date & Schedule Out
CMAT 2027 Exam Date & Schedule Out

CMAT 2027 Exam Date & Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT 2027) के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर 23 नवंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म को फिल कर सकते हैं।

NTA की ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, CMAT-2027 एग्जाम का आयोजन 11 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। 20 दिसंबर की सामान्य टाइम-लाइन चूकने वाले छात्रों को 500 रुपये की लेट फीस के साथ 22 से 25 दिसंबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका टाइम दिया जाएगा।

NTA CMAT 2027 Notification Out - यहां क्लिक करें

CMAT 2027 Online Application Form Notification Here

CMAT 2027 Important Dates: एग्जाम, रजिस्ट्रेशन और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी ऑफिशियल शेड्यल के अनुसार, CMAT-2027 के सभी प्रमुख डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट

23 नवंबर 2026

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 

20 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 

21 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

500 रुपये लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन विंडो

22 से 25 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

लेट फीस ट्रांजैक्शन की लास्ट डेट 

25 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

करेक्शन विंडो

26 से 28 दिसंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक)

एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की डेट 

21 जनवरी 2027

एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू होने की डेट

04 फरवरी 2027

CMAT-2027 एग्जाम की डेट 

11 फरवरी 2027

एग्जाम की अवधि व मोड 

180 मिनट (3 घंटे), केवल अंग्रेजी 

रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और प्रोविजनल आंसर-की

19 से 21 फरवरी 2027

CMAT-2027 रिजल्ट जारी होने की डेट 

25 फरवरी 2027

ऑफिशियल वेबसाइट 

cmat.nta.nic.in और nta.ac.in 

CMAT 2027 Exam Pattern: किस सब्जेक्ट से पूछे जाएंगे सवाल?

CMAT एक नेशनल लेवल के एडमिशन एग्जाम है, जिसके माध्यम से AICTE से संबद्ध और सहभागी संस्थानों (Participating Institutions) के मैनेजमेंट कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। यह 3 घंटे (180 मिनट) का CBT एग्जाम केवल अंग्रेजी मोड में आयोजित होगा। साथ ही, इसमें छात्रों की योग्यता को पांच प्रमुख भाग में बांटा जाएगा:

  • क्वांटिटेटिव टेक्निक और डेटा इंटरप्रिटेशन 
  • लॉजिकल रीजनिंग 
  • लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन 
  • जनरल अवेयरनेस 
  • इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप 

cmat.nta.nic.in पर CMAT 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

छात्रों को केवल ऑनलाइन मोड के जरिए ही अपने रजिस्ट्रेशन लेटर को जमा कर सकते हैं। सभी छात्र यहां रजिस्ट्रेशन करने के आसान स्टेप्स के बारे में जानें। 

  • NTA CMAT की ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर CMAT-2027 Online Registration लिंक पर क्लिक करें और नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और एग्जाम शहर से जुड़ी सभी डिटेल्स को ध्यान से फिल करें। 
  • फिर, फिल करने के बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • अपलोड करने के बाद ऑनलाइनम मोड से कैटेगरी-वाइज फीस को भी जमा करें। 
  • फिर, उस रसीद का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 16:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News