UPSSSC Moharir Admit Card 2026 OUT: यूपी मोहर्रिर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Nov 25, 2026, 16:31 IST

UPSSSC Moharir Admit Card 2026 OUT: यूपी मोहर्रिर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

UPSSSC Moharir Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UPSSSC Moharir Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

UPSSSC Moharir Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज 25 नवंबर को मोहर्रिर मुख्य परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड कर सकते हैं। भर्ती विज्ञापन संख्या 07-परीक्षा/2022 के अंतर्गत, आयोग भूविज्ञान और खनन विभाग में 'मोहर्रिर' के कुल 92 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा। मुख्य परीक्षा 29 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी है।

UPSSSC Moharir Admit Card 2026 Direct Link

Screenshot 2026-11-25 161550

UP Moharir Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होमपेज पर Important Announcement सेक्शन में विज्ञापन संख्या-07-परीक्षा/2022, मोहर्रिर मुख्य परीक्षा-(प्रा०अ०प0-2021)/07 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें।

  • अपना Candidate Registration No, Date of Birth और Gender का चयन करें। अब Verification Code भरकर Submit करें।

  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें जानकारी चेक करें और डाउनलोड करें।

  • अंत में एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए हॉल टिकट का प्रिंट लें।

इसके अलावा आयोग के आधिकारिक एंड्रॉयड मोबाइल ऐप और रजिस्टर्ड ई-मेल पर भेजे गए लिंक से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा तिथि और समय

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने मोहर्रिर के 92 पदों के लिए मुख्य परीक्षा की तारीख तय कर दी है। यह परीक्षा 29 नवंबर 2026 को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। इससे पहले 19 नवम्बर 2026 को परीक्षा के जिले से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।

शुल्क जमा करने की शर्त

मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए एक खास शर्त रखी गई है। उम्मीदवार तभी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे, जब उन्होंने मुख्य परीक्षा के लिए तय शुल्क जमा कर दिया हो।

परीक्षा केंद्र से जुड़े जरूरी नियम

उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर लिखे सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा के दिन तय समय और केंद्र पर वैध प्रवेश पत्र के साथ पहुंचना जरूरी है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 25, 2026, 16:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News