UPTET Correction 2026: आखिरी दिन! डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें फॉर्म में सुधार

Last Updated: May 8, 2026, 13:59 IST

UPTET Correction Form 2026: यूपी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट फॉर्म 2026 में सुधार का आज आखिरी मौका। जिन उम्मीदवारों ने यूपीटीईटी के लिए आवेदन किया था, उनके लिए फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट समाप्त होने जा रही है। लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से करें बदलाव।

UPTET Correction Form 2026 last date
UPTET Correction Form 2026 last date

UPTET Correction Form 2026: उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UPTET) फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने जल्दबाजी में फॉर्म भरा था या किसी तरह की गलती की थी उनके लिए सुधार करने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Form Edit कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च, 2026 से शुरू किए गए थे। जिसकी अंतिम तिथि 3 मई को समाप्त हुई है। इसी के साथ फॉर्म में करेक्शन का मौका 4 से 8 मई, 2026 तक दिया गया, जो कि आज समाप्त होने जा रहा है।

UPTET Correction Form 2026: जरूरी डेट 

यूपी टीईटी करेक्शन फॉर्म के लिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फॉर्म में दिए गई सभी डिटेल्स सही हो। ताकि चयन प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की समस्या ना आए। यूपीटीईटी से जुड़ी अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देखें:

इवेंट्स 

जरूरी डेट

रजिस्ट्रेशन कब शुरू हुए 

27 मार्च, 2026

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

3 मई, 2026

फॉर्म में करेक्शन का मौका

4 से 8 मई, 2026

फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 

8 मई, 2026 (आज)

एग्जाम डेट 

2,3 और 4 जुलाई, 2026


UPTET Correction Form 2026 last date: फॉर्म करेक्शन लिंक 

एप्लिकेशन फॉर्म में गलती को सुधारने का मौका उम्मीदवारों को एक बार ही दिया जाता है। फॉर्म में सुधार की समय सीमा आज समाप्त हो जाने के बाद किसी भी तरह बदलाव का मौका इसके बाद नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फॉर्म की सावधानी से समीक्षा करें और दिए गए समय के भीतर गलती को सुधार लें। आपकी सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।

UPTET फॉर्म में सुधार का लिंक 

यहां क्लिक करें

UPTET Correction Form 2026 फॉर्म में सुधार कैसे करें?

यूपीटीईटी फॉर्म में सुधार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप से करें:

  1. सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं - upesssc.up.gov.in 

  2. होम पेज पर, OTR आईडी और पासवर्ड डालें।

  3. अब अपना भरा हुआ एप्लिकेशन फॉर्म ओपन करें।

  4. जहां गलती हुई है उसे करेक्ट करें।

  5. अपडेट किया गया फॉर्म सबमिट करें। 


 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 8, 2026, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News