[एक्टिव लिंक] MSBSHSE 10th Result 2026 Roll Number: 16 लाख छात्रों का इंतेजार खत्म, रोल नंबर से ऐसे चेक करें Result

Last Updated: May 8, 2026, 11:39 IST

mahahsscboard.in 10th Result 2026: आज 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है।  महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आज 8 मई को सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं का रिजल्ट घोषित किया। छात्र जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड करें। 

[एक्टिव लिंक] MSBSHSE 10th Result 2026 Roll Number: 16 लाख छात्रों का इंतेजार खत्म, रोल नंबर से ऐसे चेक करें Result
[एक्टिव लिंक] MSBSHSE 10th Result 2026 Roll Number: 16 लाख छात्रों का इंतेजार खत्म, रोल नंबर से ऐसे चेक करें Result

MSBSHSE 10th Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के 10वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। MSBSHSE बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 2026 आज 8 मई 2026 को 11:30 बजे जारी किया जा चुका है। बोर्ड ने ऑफिशियल तौर पर घोषित करने का ऐलान किया है। यदि आपने भी इस साल एग्जाम दी है, तो आप अपने सीट नंबर और माता के नाम की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। 

MSBSHSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट आज ऑफिशियल तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा जारी किए जाएंगे। छात्र Jagranjosh.com/results, रोल नंबर, ऑफिशयल ऑनलाइन पोर्टल, SMS सेवा, डिजिलॉकर और मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र रिजल्ट देखने के लिए अपने लॉगिन डिटेल्स के रूप में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करें। 

Maharashtra Board SSC Result 2026: मुख्य हाइलाइट्स

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के एग्जाम राज्य की सबसे बड़े एग्जाम में से एक है। इस साल भी लाखों छात्रों ने मार्च के महीने में अपने एग्जाम पूरे किए है। छात्र अपने रिजल्ट की डिटेल्स को यहां से देख सकते हैं। 

इवेंट  जानकारी
बोर्ड का नाम महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
कक्षा 10वीं (SSC)
एग्जाम की डेट मार्च 2026
रिजल्ट की डेट 8 मई 2026
रिजल्ट का टाइम 11:30 बजे (ऑनलाइन) जारी
जरूरी क्रेडेंशियल रोल नंबर 
पासिंग प्रतिशत  94% - 96%
अन्य माध्यम SMS, DigiLocker, Jagran Josh
ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड: रोल नंबर से कैसे देखें रिजल्ट?

कई बार छात्र रिजल्ट देखते समय घबरा जाते हैं या गलत जानकारी भर देते हैं। नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. फोन या कंप्यूटर के ब्राउजर में mahresult.nic.in या mahahsscboard.in खोलें।
  2. होमपेज पर आपको 'SSC Examination March - 2026 Result' का एक चमकता हुआ लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा। 
  4. यहां अपना रोल नंबर ध्यान से भरें (जैसे: M123456)।
  5. नीचे दिए गए बॉक्स में अपनी माता का नाम लिखें। यदि एडमिट कार्ड पर माता का नाम नहीं है, तो 'XXX' लिखें।
  6. 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
  7. आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। 
  8. इसे भविष्य के लिए PDF के रूप में सेव कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें।

Maharashtra Board SSC Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए ऑप्शनल वेबसाइट्स

रिजल्ट जारी होते ही करोड़ों लोग एक साथ वेबसाइट पर आते हैं, जिससे सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में आप इन ऑप्शनल पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • mahahsscboard.in
  • mahresult.nic.in
  • sscresult.mahahsscboard.in
  • Jagranjosh.com/results

MSBSHSE 10th Result 2026 Login Credentials: लॉगिन के लिए क्या चाहिए?

छात्रों को अपना 10वीं का महाराष्ट्र बोर्ड 2026 का एडमिट कार्ड तैयार रखना चाहिए ताकि वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकें। छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट देखने के लिए इन निम्नलिखित डिटेल्स की आवश्यकता होगी:

1. बोर्ड रोल नंबर

2. जन्म तिथि

SMS के जरिए बिना इंटरनेट देखें रिजल्ट 

यदि आपके क्षेत्र में इंटरनेट धीमा है या वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो छात्र एक साधारण मैसेज भेजकर भी अपना स्कोर जान सकते हैं:

प्रक्रिया: अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाएं और टाइप करें:

1. MHSSC Seat Number

2. इसे 57766 पर भेज दें।

DigiLocker से डिजिटल मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट कॉलेज एडमिशन और अन्य सरकारी कार्यों के लिए पूरी तरह मान्य होती है। यहां से जानें कैसे करें डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड। 

  1. DigiLocker ऐप खोलें या digilocker.gov.in पर जाएं।
  2. अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से Login करें।
  3. 'Education' सेक्शन में जाकर 'SSC Examination March - 2026 Result' सर्च करें।
  4. 'Class XI Marksheet' लिंक पर क्लिक करें।
  5. अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) डालें।
  6. आपकी डिजिटल मार्कशीट 'Issued Documents' सेक्शन में सेव हो जाएगी।

Revaluation Process: यदि आप अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं?

यदि किसी छात्र को लगता है कि उसे उसकी मेहनत के अनुसार मार्क्स नहीं मिले हैं, तो वह उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए रजिस्टर कर सकता है। इसके लिए रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध कराए जाते हैं।

साथ ही, जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र बोर्ड उनके लिए जुलाई 2026 में सप्लीमेंट्री एग्जाम आयोजित करेगा, ताकि उनका साल बर्बाद न हो।

ग्रेडिंग सिस्टम को समझें 

महाराष्ट्र बोर्ड केवल अंक ही नहीं बल्कि ग्रेड भी प्रदान करता है। यहां ग्रेडिंग का गणित दिया गया है:

  • Distinction: 75% और उससे अधिक।
  • First Division: 60% से 74% तक।
  • Second Division: 45% से 59% तक।
  • Pass Grade: 35% से 44% तक।

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 8, 2026, 11:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News