UPSSSC Technical Assistant Group C Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Technical Assistant Group C (AGTA) रिजल्ट 2025 आज 14 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। UPSSSC द्वारा यह परीक्षा कृषि तकनीकी सहायक (Agriculture Technical Assistant) के 3446 पदों के लिए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में हजारों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। आयोग ने अब परिणाम के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक (Category-wise Cut Off) भी जारी किए हैं।
UPSSSC AGTA Result 2025 Download Link- Active
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर AGTA परिणाम 2025 का लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर परिणाम और कटऑफ अंक देख सकते हैं।
UPSSSC AGTA Result 2025 Link |
UPSSSC Technical Assistant Group C Result 2025- कृषि तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 14 अक्टूबर 2025 को कृषि प्राविधिक सहायक (AGTA) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 3446 पदों के लिए 13 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे राज्य से हजारों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। UPSSSC ने यह परीक्षा कृषि विभाग में खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की थी। भर्ती से संबंधित जरूरी जानकारी नीचे दी गई है।
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
पद का नाम | कृषि तकनीकी सहायक (Agriculture Technical Assistant) |
कुल रिक्तियों की संख्या | 3446 |
परीक्षा तिथि | 13 जुलाई 2025 |
रिजल्ट की तिथि | 14 अक्टूबर 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC AGTA Result 2025 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार UPSSSC AGTA परिणाम 2025 देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
-
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइटwww.upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Important Announcements” सेक्शन में जाएं और “Advertisement No. 07-Exam/2024, Agriculture Technical Assistant (Group C) – Result for Document Verification” लिंक पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलेगा।
-
अब अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, सत्यापन कोड भरें और लिंग (Gender) चुनें।
-
“View Result” बटन पर क्लिक करें।
-
आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा — इसे डाउनलोड करें और सेव करें।
UPSSSC AGTA Cut Off 2025 OUT
Comments
All Comments (0)
Join the conversation