UPSSSC Teacher Cadre JTC Recruitment 2026: यूपीएसएससी असिस्टेंट टीचर पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Last Updated: Mar 15, 2026, 18:12 IST

UPSSSC Teacher Cadre JTC Recruitment 2026:  यूपीएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 06 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे। इसकी अंतिंम तिथि 27 अप्रैल 2026 है। 

UPSSSC Teacher Cadre JTC Recruitment 2026
UPSSSC Teacher Cadre JTC Recruitment 2026

UPSSSC Teacher Cadre JTC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर असिस्टेंट टीचर (स्पेशल एजुकेशन)/टीचर कैडर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन 13 मार्च 2026 को जारी किया गया। इसके तहत कुल 58 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 06 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले UPSSSC की वेबसाइट पर मौजूद असिस्टेंट टीचर के पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

UPSSSC Teacher Cadre JTC Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। आप नीचे टेबल से भर्ता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद का नाम 

असिस्टेंट टीचर (स्पेशल एजुकेशन)/टीचर कैडर

रिक्त पदों की संख्या 

58 

विज्ञापन संख्या 

03-परीक्षा/2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

06 अप्रैल 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

26 अप्रैल 2026 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Teacher Cadre JTC Notification 2026 PDF डाउनलोड करने का लिंक 

यूपीएसएससी में असिस्टेंट टीचर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को टीचर की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। पात्रता न पूरी करने वाले उम्मीदवारों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। नोटिफिकेशन PDF के रूप में उपलब्ध कराया गया है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीएसएससी असिस्टेंट टीचर नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

UPSSSC Teacher Cadre JTC Notification 2026  Eligibility Criteria

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास सीबीएसई, यूपी या इसके समकक्ष बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की मार्कशीट के साथ-साथ स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोना होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित यूपीएसएससी असिस्टेंट टीचर नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

UPSSSC Teacher Cadre JTC Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

यूपीएसएससी में असिस्टेंट टीचर के पद हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले यूपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • UPSSSC Teacher Cadre JTC 2026 पर क्लिक करें।  

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स को भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फीस भरें। आवेदन फॉर्म में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास रख लें।   

UPSSSC Teacher Cadre JTC Notification 2026 चयन प्रक्रिया और फीस  

यूपीएसएससी में असिस्टेंट टीचर के पदों के चयन में चार चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में स्किल टेस्ट होगा। तीसरे में मेडिकल लिया जाएगा और चौथे एवं अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।  

ये भी पढें: Indian Army Agniveer Recruitment 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 15, 2026, 18:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News