UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द होगी जारी, ऐसे कैलकुलेट करें अपने अंक

Last Updated: Sep 22, 2026, 13:31 IST

UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश आबकारी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने सम्भावित अंकों का आकलन कर सकेंगे।

UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026 ऐसे डाउनलोड करें।
UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026 ऐसे डाउनलोड करें।

UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही यानी Excise Constable Main Examination 2026 की परीक्षा 20 सितंबर 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की थी। परीक्षा खत्म होने के बाद अब उम्मीदवार UPSSSC आबकारी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2026 का इंतजार कर रहे हैं। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित अंकों (Expected Marks) का अनुमान लगा सकेंगे। अगर किसी प्रश्न या उसके उत्तर में कोई गलती लगती है, तो अभ्यर्थी आयोग की ओर से तय किए गए समय-सीमा के भीतर उस पर आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे।

UPSSSC Excise Constable Answer Key 2026 कब जारी होगी?

यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल (सिपाही) मुख्य परीक्षा 2026 रविवार, 20 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं।

अभी तक यूपीएसएसएससी ने उत्तर कुंजी जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद है कि आयोग सितंबर 2026 के अंत तक प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करते रहें।

UPSSSC Abkari Constable (Sipahi) Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यूपी आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक आंसर की 2026 जारी होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Notice Board या News & Alerts सेक्शन खोलें।

  3. फिर Excise Constable Main Examination 2026 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

  4. आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।

यूपी आबकारी कांस्टेबल (सिपाही) आंसर की 2026 पर ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?

प्रोविजनल यूपी आबकारी सिपाही आंसर की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर में गलती होने पर आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा। आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न की जानकारी, आपत्ति का कारण और उसके समर्थन में जरूरी प्रमाण जमा करने होंगे। यदि आयोग ने आपत्ति के लिए शुल्क तय किया है, तो उम्मीदवार को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। आपत्ति दर्ज करने से पहले उम्मीदवारों को आयोग के सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने चाहिए। प्राप्त आपत्तियों की जांच के बाद आयोग फाइनल आंसर की जारी करेगा।

UPSSSC Excise Constable Marking Scheme 2026 क्या है?

दिए गए परीक्षा पैटर्न के अनुसार लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए हैं और कुल 100 अंक निर्धारित हैं। सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।

उत्तर की स्थिति

अंक

सही उत्तर

+1

गलत उत्तर

-0.25

प्रश्न नहीं किया

0

UPSSSC Excise Constable Marks कैसे Calculate करें?

उम्मीदवार यूपी आबकारी कांस्टबल आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंक निकालने के लिए इस फॉर्मूले का उपयोग कर सकते हैं:

Estimated Marks = सही उत्तरों की संख्या − (गलत उत्तरों की संख्या × 0.25)

उदाहरण से समझें

मान लीजिए किसी उम्मीदवार ने कुल 90 प्रश्न हल किए और इनमें:

  • सही उत्तर = 70

  • गलत उत्तर = 20

  • बिना प्रयास किए प्रश्न = 10

तो संभावित अंक होंगे:

70 − (20 × 0.25) = 70 − 5 = 65 अंक

इस तरह उम्मीदवार का अनुमानित स्कोर 65 अंक होगा।

ध्यान रखें कि यह केवल संभावित स्कोर है। आधिकारिक फाइनल आंसर की  में किसी प्रश्न का उत्तर बदलने या संशोधन होने की स्थिति में अंतिम अंक अलग हो सकते हैं।

BSF HCM Answer Key 2026 OUT: बीएसएफ हेड कांस्टेबल Ministerial, ASI स्टेनो और अन्य कई पदों के लिए आंसर की जारी, ये रहा Link

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 22, 2026, 12:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News