UPSSSC Enforcement Constable PET Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 16 फरवरी को एनफोर्समेंट कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट-upsssc.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 22 फरवरी 2026 से लखनऊ, उत्तर प्रदेश में शुरू होगी और बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग ने 477 पदों के लिए 6,060 उम्मीदवारों को PET और PST के लिए चुना है।
UPSSSC Enforcement Constable PET Admit Card 2026 Direct Link
कैंडिडेट अपना यूपीएसएसएससी एनफोर्समेंट कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2026 ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
| UPSSSC Enforcement Constable PET Admit Card 2026 Link |
UPSSSC Enforcement Constable PET कब और कहां होगा?
UPSSSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार प्रवर्तन सिपाही (Enforcement Constable) की फिजिकल टेस्ट परीक्षा 22 फरवरी 2026 से आयोजित की जाएगी।
-
परीक्षा स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश
-
केवल लिखित परीक्षा पास उम्मीदवार शामिल होंगे
UPSSSC एनफोर्समेंट कांस्टेबल पीईटी परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना जरूरी?
परीक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को ये दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
-
एडमिट कार्ड प्रिंट कॉपी
-
वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhar / Voter ID / DL)
बिना एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
UPSSSC एनफोर्समेंट कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इन डिटेल्स को जरूर चेक करें:
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
परीक्षा तिथि व समय
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
परीक्षा केंद्र पता
गलती होने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation