SSC GD Exam Date 2026: एसएससी जीडी परीक्षा कब से शुरू होगी? लेटेस्ट अपडेट क्या है, जानें

Last Updated: Feb 17, 2026, 12:59 IST

SSC GD Exam Date 2026: एसएससी जीडी परीक्षाओं को लेकर उम्मीदवारों में काफी कंफ्यूजन बनी हुई है। लेकिन, हम आपको बता दें कि अभी एसएससी परीक्षाओं को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवार आगे लेख में लेटेस्ट अपडेट जान सकते हैं। 

SSC GD Exam Date 2026
SSC GD Exam Date 2026

SSC GD Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से 19 फरवरी को परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। वहीं परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 से देशभर में शुरू होंगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग की ओर से अभी किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एसएससी की ओर से घोषणा के बाद उम्मीदवार पहले एसएससी ग्रुप डिस्कशन सेल्फ स्लॉट बुकिंग 2026 शुरू करेगा। इसके बाद उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र का चयन कर सकेंगे। आगे लेख में उम्मीदवार संभावित परीक्षा तिथि, समय और एडमिट कार्ड सहित विवरण जान सकते हैं। 

एसएससी जीडी परीक्षा 2026 का आयोजन कब होगा?

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन कुल 25487 रिक्त पदों के लिए किया जाना है। इस साल 35 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए की आयोग की ओर से अभी किसी भी तरह का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। 

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा शहर को सिलेक्ट कर सकेंगे। जिसके बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।  

SSC GD Exam Date 2026: हाइलाइट्स 

एसएससी जीडी परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि सहित विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम 

एसएससी जीडी कांस्टेबल 

भर्ती संगठन का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम 

सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी)

पदों की संख्या 

25487 

परीक्षा तिथि 

23 फरवरी, 2026 संभावित 

एडमिट कार्ड 

19 फरवरी, 2026 संभावित

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in

Check: CG TET Result 2026 Soon

SSC GD Exam Date 2026 23 Feb to: एग्जाम डेट 

एसएससी ग्रुप डिस्कशन परीक्षा स्थगित होती है या नहीं ये आयोग अपनी ऑफिशियल नोटिस घोषित करने के बाद बताएगा। कर्मचारी चयन आयोग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर नई एसएससी ग्रुप डिस्कशन परीक्षा तिथि और परीक्षा शेड्यूल जारी करेगा। 

SSC GD Exam Date 2026 Admit Card: एसएससी जीडी एडमिट कार्ड कब आएगा?

एसएससी जीडी एग्जाम एडमिट 19 फरवरी (संभावित) को जारी किया जा सकता है। परीक्षा में बैठने के लिए हॉल टिकट के बिना किसी भी उम्मीदवार का प्रवेश वर्जित है। यह प्रवेश पत्र कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यहां डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

SSC GD Exam Date 2026 Slot Booking: एसएससी स्लॉट बुकिंग कब से शुरू होगी?

जीडी कांस्टेबल स्लॉट बुकिंग आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द शुरू की जा सकती है। जिसके बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा शहर और परीक्षा स्थान का चयन कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए उम्मीदवारों को समय - समय पर ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News