Kanika Anabh IFS Story: कनिका नभ का जन्म झारखंड की राजधानी रांची में हुआ। वह अपना प्रेरणा का स्त्रोत IAS टीना डाबी को मानती है। उन्होंने यह बात अपने एक इंटरव्यू में कही थी। कनिका सिविल सेवा की परीक्षा को पास कर IFS बन गई है।
कनिका के पिता है रिटायर जज
कनिका के पिता अभय सिन्हा खूंटी के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज हैं और उनकी माता अनीता सिन्हा एक गृहिणी हैं। बेटी के IFS बनने से घर में खुशी का माहौल है। सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी करने वाली अभ्यर्थी कनिका को प्रेरणा का स्त्रोत मान रहे हैं, जिन्होंने चौथे प्रयास में एग्जाम क्रैक किया।
कनिका ने जेएनयू से की एमएससी
कनिका की अगर पढ़ाई की बात करें, तो उनकी स्कूली शिक्षा रांची से ही हुई है। 2013 में अपनी 10वीं सेंट्रल हाई स्कूल से की। 2015 में जेवीएम श्यामली स्कूल से 12वीं की। इसके बाद वह दिल्ली आ गई और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से स्नातक किया और जेएनयू से बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी पूरी की।
2024 बैच की IFS अधिकारी है कनिका
एमएससी पूरी करने के बाद कनिका के दिल में देश सेवा का जुनून जागा और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना शुरू कर दिया। कनिका साल 2024 बैच की IFS अधिकारी है। इससे पहले वह तीन बार फेल हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
कनिका को मिला ओडिशा कैडर
आईएएफएस अधिकारी कनिका अपनी सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी को लेकर कहती है कि उन्होंने हर दिन तकरीबन 10 घंटे पढ़ाई की। इस दौरान फोन केवल जरूरत के तहत ही इस्तेमाल करती है। कनिका को ओडिशा कैडर मिला है। वह यूपीएससी टॉपर रह चुकी है।
Also Read : Articles 17 & 18: The Two Powerful Equality Safeguards Every Indian Should Understand
Comments
All Comments (0)
Join the conversation