UPPSC RO ARO Prelims Question Paper: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर RO/ARO लिखित परीक्षा 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन किया है। लाखों अभ्यर्थियों ने समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी पदों के लिए आवेदन किया था और आज, 27 जुलाई को आयोजित इस परीक्षा में सम्मिलित हुए। अब सभी उम्मीदवार अपने-अपने परीक्षा सेट के अनुसार प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO क्वेश्चन पेपर 2025
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) आज, 27 जुलाई 2025 को RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन एक ही सत्र में आयोजित की। परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे समाप्त हुई। इस परीक्षा अभियान के माध्यम से कुल 411 रिक्तियों को भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सभी सेट — A, B, C और D — के प्रश्नपत्र PDF प्रारूप में देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UP RO ARO Question Paper 2025 PDF Download
यूपी आरओ एआरओ क्वेश्चन पेपर 2025 केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है। यह प्रश्नपत्र विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए उपयोगी रहेगा: जो किसी कारणवश आज की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, या जो भविष्य में UPPSC RO/ARO परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। नीचे उम्मीदवार सेटवार प्रश्नपत्र PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Question Paper PDF Link | यहां क्लिक करें |
यूपी RO ARO समीक्षा अधिकारी प्रश्न पत्र 2025 - हाइलाइट्स
UPPSC RO/ARO परीक्षा को सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के नाम से भी जाना जाता है। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे गए हैं, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। ये प्रश्न सामान्य अध्ययन और सामान्य हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन (Certificate Verification) की प्रक्रिया होगी। इस परीक्षा में अधिक जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
भर्ती संस्था का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
---|---|
पद का नाम | समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) |
परीक्षा का नाम | यूपी RO, ARO लिखित परीक्षा 2025 |
कुल पद | 411 |
परीक्षा तिथि | 27 जुलाई 2025 |
परीक्षा मोड | पेन और पेपर (ऑफलाइन) |
आधिकारिक वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
यूपी आरओ एआरओ क्वेश्चन पेपर 2025 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
यूपी RO ARO 2025 प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
-
इस लेख के अंत में दी गई तालिका या लिंक सेक्शन पर जाएं।
-
अपने परीक्षा सेट के अनुसार (जैसे: Set A, B, C, D) विकल्प चुनें।
-
संबंधित "डाउनलोड PDF" बटन या लिंक पर क्लिक करें।
-
प्रश्न पत्र आपके डिवाइस में PDF फ़ॉर्मेट में सेव हो जाएगा।
-
आप चाहें तो उसे प्रिंट भी कर सकते हैं या ऑफ़लाइन पढ़ सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation