UPPSC PCS Exam Analysis 2025 in Hindi : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से प्रदेश के कुल 1435 परीक्षा केंद्रों पर पीसीएस परीक्षा का आयोजन आज दो पालियों में किया जा रहा है। सभी 75 जिलों में आज परीक्षा का आयोजन। इस साल 6 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। सामान्य अध्ययन पेपर 1 सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और GS पेपर 2 (CSAT) दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगा। UPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 सामान्य अध्ययन का पेपर 1 मध्यम स्तर का था, जिसमें कुछ प्रश्न कठिन रहे।
पहले पाली की परीक्षा समाप्त हो चुकी है जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे पेपर समीक्षा, प्रश्नपत्र का अनुभागवार कठिनाई स्तर और अपेक्षित कटऑफ यहां देख सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवार नीचे UPPSC परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम देख सकते हैं।
UPPSC PCS Exam Analysis 2025: GS पेपर 1 परीक्षा विश्लेषण
यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली समाप्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा के एक सप्ताह के भीतर UPPSC उत्तर कुंजी 2025 जारी करेगा। आयोग पहले अस्थायी उत्तर कुंजी जारी करेगा। यूपीपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों ने बताया कि यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 1 मध्यम स्तर का था जिसमें कुछ कठिन प्रश्न थे।
उम्मीदवार यूपीपीएससी पेपर की पूरी समीक्षा, जिसमें कठिनाई स्तर, प्रश्नों के प्रकार, प्रश्नों की संख्या और विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया सेक्शन-वार विश्लेषण के बारे में हर लेटेस्ट अपडेट यहां मिलेगा।
Also, check:
UPPSC PCS Prelims Exam Analysis in English
UPPSC PCS Exam Analysis 2025: GS पेपर 1 से पूछे गए प्रश्न
प्रश्न - गोबी मरुस्थल निम्नलिखित में से कौन से देशों में फैला है?
क. मंगोलिया
ख. चीन
ग. रूस
घ. कजाखस्तान
प्रश्न - निन्नलिखित में से कौन फजल अली आयोग के सदस्य थे ?
1. के.टी शाह
2. के. एम पणिक्कर
3. पी. सीतारमैया
4. एच.एन. कुंजरू
UPPSC PCS Exam Analysis 2025: कठिनाई स्तर
UPPSC प्रारंभिक परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है, जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। अनुभाग-वार कठिनाई स्तर यहां दिया गया है:
अनुभाग | पूछे गए प्रश्नों की संख्या | कठिनाई स्तर |
भारतीय राजनीति और शासन | 25-30 | मध्यम से कठिन |
पर्यावरण | 15-18 | आसान से मध्यम |
सामयिकी | 22-25 | आसान से मध्यम |
विज्ञान | 10-13 | आसान से मध्यम |
भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन | 25-30 | मध्यम से कठिन |
अर्थव्यवस्था | 10-14 | मध्यम से कठिन |
भूगोल | 12-18 | मध्यम से कठिन |
उत्तर प्रदेश राज्य-विशिष्ट | 4-7 | आसान से मध्यम |
कुल | 150 | मध्यम |
UPPSC PCS Exam Analysis 2025: परीक्षा पैटर्न
उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा पैटर्न जानने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
पेपर का नाम | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स |
सामान्य अध्ययन I | 150 | 200 |
सामान्य अध्ययन II | 100 | 200 |
UPPSC PCS Exam Analysis 2025: यूपीपीएससी पीसीएस पाठ्यक्रम
UPPSC प्रारंभिक परीक्षा में, आयोग की ओर से पांच विषयों और समसामयिक घटनाओं से प्रश्न पूछे जाते हैं:
-
भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
-
भारत और विश्व भूगोल - भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल
-
भारतीय राजनीति और शासन
-
आर्थिक और सामाजिक विकास
-
सामान्य विज्ञान
Comments
All Comments (0)
Join the conversation