UPESSC Special TET Registration 2026: आज से करें यूपी स्पेशल टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन

Last Updated: Sep 5, 2026, 12:53 IST

UPESSC Special TET Registration 2026: यूपी विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET), 2026 के लिए आज 5 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

UPESSC Special TET Registration 2026: आज से करें यूपी स्पेशल टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन
UPESSC Special TET Registration 2026: आज से करें यूपी स्पेशल टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन

UPESSC Special TET Registration 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज आज 5 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू करने जा रहा है। आयोग द्वारा अधिसूचना 3 सितंबर को जारी की गई है। इसके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर शुरू कर दिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर, 2026 तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 8 अक्टूबर, 2026 तक का समय दिया गया है। 

यूपीईएसएससी की ओर से यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन 3 नवंबर को किया जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानने के लिए आगे लेख में देख सकते हैं। 

 UP Special TET 2026 Registration: रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए यूपी स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल होना और क्वालिफाई होना अनिवार्य है। इसके लिए यूपीईएसएससी ने रजिस्ट्रेशन आज से 5 सितंबर, 2026 से शुरू कर दिए हैं। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया में One Time Registration (OTR) प्रक्रिया रखी है । उम्मीदवारों को पहले OTR पूरा करना होगा और इसके बाद ही विशेष टीईटी (Special TET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

यूपी स्पेशल टीईटी रजिस्ट्रेशन 2026 लिंक 

यहां क्लिक करें (जल्द)

UP Special TET 2026: हाइलाइट्स 

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं।

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPESSC)

परीक्षा का नाम

विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET 2026)

विज्ञापन संख्या

03/2026

अधिसूचना जारी होने की तिथि

3 सितंबर, 2026

OTR रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन की तिथि

5 सितंबर, 2026 

ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

4 अक्टूबर, 2026

परीक्षा तिथि

3 नवंबर, 2026

आयु सीमा 

अधिकतम 60 वर्ष 

ऑफिशियल वेबसाइट

uppsc.up.nic.in

UP Special TET 2026: पात्रता मानदंड 

यूपी विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) में निम्नलिखित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक आवेदन के पात्र होंगे:

स्पेशल एजुकेटर्स प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) - 

  • ऐसे सभी विद्यालय जो राज्य सरकार द्वारा संचालित हो

  • स्थानीय निकाय एवं राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त की हो।

  • जो राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त हो

  • प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) के लिए योग्य होंगे। 

उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) - 

  • ऐसे सभी विद्यालय जो राज्य सरकार द्वारा संचालित हो

  • स्थानीय निकाय एवं राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त की हो।

  • जो राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त हो

  • उच्च प्राथमिक स्तर/ जूनियर हाई स्कूल स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक उच्च प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) के लिए योग्य होंगे। 

आयु सीमा - 

संविदा पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स के लिए परीक्षा आयोजन की तिथि 3 नवंबर, 2026 तक अधिकतम 60 वर्ष निर्धारित की गई है। 

आवेदन शुल्क 

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस  कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये। वहीं एससी और एसटी के लिए 500 रुपये और दिव्यांजन के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल भी देख सकते हैं:

UP Special TET 2026 Registratin Fees

UP Special TET 2026 Exam Pattern: यूपी स्पेशल टीईटी एग्जाम पैटर्न 

  • उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 2.30 घंटे यानि 150 मिनट दिए जाएंगे। 

  • प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे और प्रत्येक प्रश्न में 4 विकल्प दिए जाएंगे। 

  • परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी। 

  • प्रश्नों की संख्या 150 होगी और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। 

  • प्रश्न पत्र का माध्यम हिंदी तथा इंग्लिश होगा (भाषा के विषयों को छोड़कर)।  


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 5, 2026, 12:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News