RSSB TBT Mock Test 2026: आरएसएसबी टैबलेट-बेस्ड मॉक टेस्ट कब होगा? जानें रजिस्ट्रेशन और एग्जाम से जुड़ी हर Latest Updates

Last Updated: Jul 31, 2026, 18:15 IST

RSSB Tablet Based Mock Test 2026: आरएसएसबी टैबलेट-बेस्ड मॉक टेस्ट 6 अगस्त को सभी छात्रों के लिए आयोजित किया गया है। साथ ही, छात्र नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिस  लिंक के माध्यम से गूगल फॉर्म को फिल करें।

RSSB TBT Mock Test 2026: आरएसएसबी टैबलेट-बेस्ड मॉक टेस्ट कब होगा? जानें रजिस्ट्रेशन और एग्जाम से जुड़ी हर Latest Updates
RSSB TBT Mock Test 2026: आरएसएसबी टैबलेट-बेस्ड मॉक टेस्ट कब होगा? जानें रजिस्ट्रेशन और एग्जाम से जुड़ी हर Latest Updates

RSSB TBT Mock Test 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने छात्रों को टैबलेट-बेस्ड टेस्ट (TBT) प्रणाली से परिचित कराने के लिए एक नि:शुल्क ट्रायल या मॉक टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। यह मॉक टेस्ट छात्रों के लिए 6 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। बोर्ड यह कदम पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने और एग्जाम प्रणाली को अपनाने की दिशा में उठा रहा है। 

इस ट्रायल में वॉलंटियर के रूप में शामिल होने के इच्छुक छात्र 1 अगस्त से ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।

RSSB TBT Mock Test 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स 

RSSB TBT Mock Test छात्रों के लिए 6 अगस्त को दो शिफ्ट्स में आयोजित किए जा रहे है। साथ ही, छात्र शिफ्ट के साथ-साथ एग्जाम वेन्यू, ई-एडमिट कार्ड और गूगल फॉर्म से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स

आयोजक संस्था

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

परीक्षण का प्रकार

टैबलेट-बेस्ड मॉक टेस्ट (TBT-cum-OMR Mode)

ऑफिशियल वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

Google Form भरने की डेट 

1 अगस्त से 3 अगस्त 2026

ई-एडमिट कार्ड भेजने की डेट

5 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक ईमेल पर)

मॉक टेस्ट की डेट 

6 अगस्त 2026

एग्जाम वेन्यू 

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खवास जी का बाग, दुर्गापुरा, जयपुर

एग्जाम की शिफ्ट्स 

पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजेदूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 से शाम 4:00 बजे

Various Recruitment 2026 : Schedule For TBT Exam(Mock Test) - यहां से पढ़े नोटिस

TBT मॉक टेस्ट के लिए आवेदन कैसे करें? 

TBT मॉक टेस्ट यानी इस ट्रायल टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या बोर्ड के ऑफिशियल हैंडल पर जारी नोटिस देखें।
  2. बोर्ड द्वारा जारी किए गए गूगल फॉर्म लिंक (forms.gle/qo4V6iWtuUGLGfwt7) पर जाएं।
  3. अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और बुनियादी डिटेल्स भरकर फॉर्म को जमा करें।
  4. फिर, यदि आपकी सीट कन्फर्म होती है, तो 5 अगस्त की शाम 5 बजे तक आपकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर ई-एडमिट कार्ड भेज दिया जाएगा।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश और अपडेट्स

  • पेपर लीक रोकने की नई पहल: डिजिटल और सुरक्षित परीक्षा तंत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बोर्ड इस टैबलेट-कम-ओएमआर (TBT-cum-OMR) मॉडल का परीक्षण कर रहा है।
  • सीमित सीटें: इस मॉक टेस्ट के लिए चयन एग्जाम सेंटर की कुल सीट क्षमता के आधार पर किया जाएगा।
  • कोई यात्रा भत्ता नहीं: इस वॉलंटरी मॉक टेस्ट में शामिल होने वाले छात्रों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) या भुगतान नहीं दिया जाएगा।
  • एग्जाम सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम: छात्रों को अपनी तय शिफ्ट से कम से कम डेढ़ घंटे (90 मिनट) पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना जरूरी है।
  • जरूरी सामान: छात्रों को अपने साथ एक Original Photo ID और केवल नीला बॉलपॉइंट पेन लेकर जाना होगा।

यहां भी पढ़े: DU BA LLB & BBA LLB Result 2026: स्पॉट राउंड 3 का शेड्यूल और सीट मैट्रिक्स जारी, admission.uod.ac.in पर देखें डिटेल्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 31, 2026, 18:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News