RSSB Forest Guard Vacancy 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वन रक्षक और वनपाल के कुल 785 पदों पर भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें 10वीं, 12वीं पास और समकक्ष योग्यता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण की ओर से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से शुरू की जाएगी।
जो उम्मीदवार RSSB वन रक्षक और वनपाल भर्ती 2025 के लिए इच्छुक हैं, वे भर्ती से जुड़ी अन्य योग्यता जानने के लिए आगे लेख पढ़ सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
RSSB Forest Guard Notification 2025: नोटिफिकेशन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही rssb.rajasthan.gov.in RSSB वन रक्षक और वनपाल भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए वन रक्षक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं:
वन रक्षक भर्ती 2025 |
RSSB Forest Guard Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
पद का नाम | फॉरेस्टर, वन रक्षक, सर्वेयर |
पदों की संख्या | 785 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | जल्द होगी जारी |
ऑफिशियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB वन रक्षक, वनपाल भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
नीचे टेबल के जरिए उम्मीदवार सभी पदों के साथ - साथ शैक्षणिक योग्यताओं की जांच कर अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
पोस्ट का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
RSSB फॉरेस्टर भर्ती | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता, देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान |
RSSB वन रक्षक भर्ती | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / बोर्ड / संस्थान से 10 वीं परीक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष योग्यता, देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान। |
RSSB सर्वेयर भर्ती | किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से सिविल सर्वेक्षण में आईटीआई प्रमाणपत्र या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता के साथ 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण, देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान। अधिक जानकारी के लिए कृपया RSSB वन रक्षक और वनपाल भर्ती परीक्षा अधिसूचना 2025 पढ़ें। |
कुल पदों की संख्या | 785 |
RSSB वन रक्षक, वनपाल भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा
नीचे टेबल के जरिए उम्मीदवार आवेदन करने की न्यूनतम और अधितम आयु सीमा जान सकते हैं:
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | फॉरेस्टर और सर्वेयर के लिए 40 वर्ष |
अधिकतम आयु | वन रक्षक के लिए 24 वर्ष |
RSSB वन रक्षक, वनपाल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
आरएसएसबी वन रक्षक और वनपाल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी -
-
लिखित परीक्षा
-
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
-
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
मेडिकल टेस्ट
-
अंतिम मेरिट लिस्ट
RSSB वन रक्षक, वनपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
नीचे टेबल में वर्ग के अनुसार तय किए गए आवेदन शुल्क का विवरण दिया गया है, जिसे उम्मीदवार जांच कर अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
जनरल/ओबीसी/एमबीसी | 600 रुपये |
ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस | 400 रुपये |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 400 रुपये |
BSF Sports Quota Recruitment 2025: बीएसएफ में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल के पदों पर भर्ती
RSSB वन रक्षक, वनपाल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
वन रक्षक और वनपाल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, RSSB वन रक्षक और वनपाल भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 वन रक्षक और वनपाल ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।
स्टेप 4 जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 फॉर्म सब्मिट करने के बाद प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation