Rajasthan JET Result 2025: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर द्वारा आज शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को राजस्थान JET 2025 का परिणाम जारी किया जाना था, लेकिन अब इसे 29 जुलाई को जारी किया जाएगा। यह परिणाम JET, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं के लिए है, जो 29 जून 2025 को आयोजित की गई थीं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और राजस्थान JET स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan JET Result, Score Card Link
राजस्थान जेईटी परिणाम 2025 का लिंक 29 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट www.jetskrau2025.com पर सक्रिय कर दिया जाएगा। स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा। जैसे ही रिजल्ट वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, हम इस लेख में आपको परिणाम और स्कोरकार्ड चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराएंगे।
Rajasthan JET Result 2025 Link |
राजस्थान JET रिजल्ट 2025
जेईटी 2025 परीक्षा में केवल वे उम्मीदवार ही ऑनलाइन विकल्प फॉर्म भरने के पात्र होंगे, जिन्होंने शून्य से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जिन उम्मीदवारों को शून्य या नकारात्मक अंक (Negative Marks) प्राप्त हुए हैं, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
विवरण | जानकारी |
आयोजन संस्था | स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) |
परीक्षा का नाम | राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) |
उपलब्ध पाठ्यक्रम | बी.एससी. (ऑनर्स) एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, फूड, न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स, कम्युनिटी साइंस/होम साइंस |
परीक्षा तिथि | 29 जून 2025 (रविवार) |
परिणाम जारी होने की तिथि | 29 जुलाई 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट |
Rajasthan JET Result 2025 Kaise Check Kare?
राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2025 देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन करें:
-
स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) की आधिकारिक वेबसाइट www.jetskrau2025.com पर जाएँ।
-
होमपेज पर जाकर अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें, साथ ही कैप्चा कोड भरें और लॉग इन करें।
-
लॉगिन के बाद, "स्कोर कार्ड देखें" विकल्प पर क्लिक करें।
-
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक देखें और आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए तैयारी करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation