RRB Paramedical Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही 403 पदों के लिए नोटिफिकेशन 2025 जारी कर सकता है। जिन उम्मीदवारों ने बीएससी नर्सिंग, नर्सिंग में डिप्लोमा, फार्मेंसी में डिप्लेमा सहित अन्य शैक्षणिक योग्यताएं पूरी की हैं, वे इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो जुलाई-अगस्त 2025 के महीने में जारी की जाएंगी।
हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उनका चयन सामान्य जागरूकता, संबंधित फील्ड में नॉलेज आदि के आधार पर किया जाएगा।
RRB Paramedical Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार 403 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी के साथ इन परीक्षाओं का आयोजन सीबीटी (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, नीचे दी गई टेबल के जरिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
संगठन | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पोस्ट का नाम | RRB पैरामेडिकल |
कुल पद | लगभग 403 |
नोटिफिकेशन | जल्द |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.rrbcdg.gov.in |
RRB Paramedical Vacancy 2025: शॉर्ट नोटिफिकेशन
आरआरबी ने स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। आरआरबी लगभग 403 रिक्त पदों की अधिसूचना जारी करेगा। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 शॉर्ट नोटिस डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करें:
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 |
RRB Paramedical Vacancy 2025: रिक्त पदों की संख्या
आरआरबी की ओर से विभिन्न पदों जैसे डायलिसिस तकनीशियन, लैब सहायक ग्रेड II, फार्मासिस्ट आदि जैसे अनेकों पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार नीचे रिक्त पदों का नाम व संख्या की जांच कर सकते हैं:
पोस्ट नाम | रिक्तियों की संख्या |
डायलिसिस तकनीशियन | 4 |
ईसीजी तकनीशियन | 4 |
लैब सहायक ग्रेड II | 12 |
नर्सिंग अधीक्षक | 246 |
फार्मासिस्ट (प्रवेश ग्रेड) | 100 |
रेडियोग्राफर (एक्स-रे) तकनीशियन | 4 |
स्वास्थ्य एवं मलेरिया निरीक्षक II | 33 |
कुल | 403 |