RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 Link: असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 एडमिट कार्ड जारी, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट
RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 OUT: 28 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली RRB ALP CBT 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज, 24 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार RRB के आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) CBT 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड आज, 24 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। यह परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। CBT 1 में सफल उम्मीदवार अब RRB की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है।
यहां क्लिक करें:- RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026 Download Link (Active)
RRB ALP CBT 2 एडमिट कार्ड 2026 हाइलाइट्स
वे सभी अभ्यर्थी जो आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा में सफल हुए हैं, वे सीबीटी 2 परीक्षा में भाग लेंगे। उम्मीदवार यहाँ आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी मुख्य हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| परीक्षा का नाम | RRB ALP CBT 2 परीक्षा 2026 |
| पद का नाम | असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) |
| विज्ञापन संख्या | CEN 01/2025 |
| एडमिट कार्ड | 24 जुलाई 2026 (जारी) |
| परीक्षा तिथि | 28 जुलाई 2026 |
| परीक्षा मोड | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| लॉगिन विवरण | रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि |
कब होगी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा 2026?
देशभर के विभिन्न केंद्रों पर 28 जुलाई, 2026 को आरआरबी एएलपी (असिस्टेंट लोको पायलट) CBT-2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें उन्हें कुल 175 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
RRB ALP CBT 2 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार के पास रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि होना आवश्यक है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें।
-
सबसे पहले, अपने क्षेत्र के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
-
होम पेज पर "CEN 01/2025 – Assistant Loco Pilot (ALP) CBT 2 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
-
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
-
Submit बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर आपका हॉल टिकट दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक करें।
-
अंत में परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.