Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025: RSSB लाइब्रेरियन ग्रेड 3 सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द

Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025, City Intimation Slip Link: राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 सिटी इंटिमेशन 2025 की स्लिप को भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर से डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र का पता सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी होती है।  इसके 3 दिन बाद, यानि 24 जुलाई 2025 को, उसी पोर्टल पर RSSB लाइब्रेरियन एडमिट कार्ड 2025 का लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण  दर्ज करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

Vijay Pratap Singh
Jul 22, 2025, 15:55 IST
Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025, City Intimation Slip
Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025, City Intimation Slip

RSSB Rajasthan Librarian Grade 3 Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड-3 परीक्षा 2025 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप अपनी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र का पता एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने के तीन दिन बाद, अर्थात 24 जुलाई 2025 को, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा के शिफ्ट टाइमिंग इस प्रकार हैं:

  • सुबह का शिफ्ट: 10 बजे से 12 बजे तक

  • शाम का शिफ्ट: 3 बजे से 5 बजे तक

Rajasthan Librarian Grade 3 City Intimation Slip Link 2025

राजस्थान लाइब्रेरियन सिटी स्लिप 2025 का लिंक आज, 21 जुलाई 2025 से भर्ती पोर्टल www.rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए SSO आईडी का उपयोग करके लॉग इन करें। सिटी स्लिप डाउनलोड कर उम्मीदवार अपने परीक्षा स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Librarian Grade 3 City Slip Download Link

यहां क्लिक करें

RSSB Librarian Grade 3 City Slip Link

यहां क्लिक करें

Official Notice PDF

डाउनलोड करें

rsmssb.rajasthan.gov.in admit card: राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2025-हाइलाइट्स 

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद, कृपया उसमें दी गई फोटो, हस्ताक्षर और व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से जांच लें।परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।परीक्षार्थी जो परीक्षा में शामिल होंगे, वे परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।

विषय

विवरण

संचालन संस्था का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम

लाइब्रेरियन ग्रेड 3

रिक्तियां

548

परीक्षा सिटी इंटीमेशन स्लिप

21 जुलाई 2025

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

24 जुलाई 2025

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 परीक्षा तिथि

27 जुलाई 2025

आधिकारिक वेबसाइट

www.rssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कैसे करें?

राजस्थान लाइब्रेरियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Librarian Grade-III Joint Direct Recruitment Examination-2024” “Get Admit Card” next to “(RSSB) के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपनी SSO आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।

  4. लॉगिन करने के बाद, अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प चुनें।

  5. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

  6. डाउनलोड करने के बाद, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी की सही स्थिति की जांच करें।

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News