RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कुल 1100 पदों के लिए RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरु होने जा रही है। योग्य उम्मीदवार संबंधित भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए हाजिर होना होगा। पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा, योग्यता सहित अन्य डिटेल्स के लिए आगे लेख पढ़ें।
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: नोटिफिकेशन
RPSC पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरु होगी। योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आयोग का ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख व डाउनलोड कर सकते हैं:
पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 |
RPSC Veterinary Officer Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक डिग्री प्राप्त उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। सही मापदंडों को पूरा ना करने वाले उम्मीदवारों का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:
संगठन | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
पद का नाम | पशु चिकित्सा अधिकारी |
पदों की संख्या | 1100 |
आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष |
आवेदन करने की तिथि | 5 अगस्त से 3 सितंबर 2025 |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 का श्रेणीवार रिक्त विवरण
नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से उम्मीदवार श्रेणीवार रिक्त विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
वर्ग | पदों की संख्या |
जनरल | 360 |
EWS | 100 |
OBC | 209 |
अति पिछड़ा वर्ग | 50 |
SC | 198 |
ST | 183 |
कुल पदों की संख्या | 1100 |
RSSB Aayush Officer Recruitment 2025: राजस्थान में आयुष ऑफिसर के 1535 पदों पर भर्ती
आयु सीमा - पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
शैक्षणिक योग्यता - इस भर्ती अभियान के तहत पशु चिकित्सा अधिकारी के कुल 1100 पदों को भरा जाना है। जारी अधिसूचना के अनुसार, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक की डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन करने के लिए योग्य होंगे।
पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क
आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। यह भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग/ई-चालान के माध्यम से ऑफलाइन भी कर सकते हैं। नीचे टेबल में वर्ग के सामने आवेदन शुल्क की संख्या दी गई है:
वर्ग | आवेदन शुल्क |
सामान्य/ओबीसी (सीएल) | 600 रुपये |
ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस | 400 रुपये |
एससी/एसटी/दिव्यांग | 400 रुपये |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation