Rajasthan Lab Attendant 2025: 10वीं पास के लिए राजस्थान में लैब अटेंडेंट के पद पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Rajasthan Lab Attendant 2025: RSSB ने लैब अटेंडेंट के 54 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई, 2025 से शुरू होने जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आगे लेख पढ़ें।

Priyanka Pal
Jul 15, 2025, 18:10 IST
Rajasthan Lab Attendant 2025
Rajasthan Lab Attendant 2025

Rajasthan Lab Attendant 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म 11 जुलाई, 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। 

माध्यमिक शिक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं। वहीं, लैब अटेंडेंट के पद के लिए न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य जानकारी आगे लेख में पढ़ें। 

Rajasthan Lab Attendant 2025: महत्वपूर्ण विवरण

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई, 2025 से शुरू की जाएगी। नीचे टेबल के माध्यम से महत्वपूर्ण विवरण देखें:

संगठन 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 

पद का नाम 

लैब अटेंडेंट 

आवेदन की तरीका  ऑनलाइन 
पदों की संख्या  54
ऑफिशियल वेबसाइट  https://rssb.rajasthan.gov.in/


UP Educator Recruitment 2025: बालबाटिका कक्षाओं के लिए भर्ती

Rajasthan RSSB Lab Attendant 2025: जरूरी तारीख

लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को सभी महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल के माध्यम से जरूरी तारीख की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें:

विवरण 

महत्वपूर्ण तारीख 

आवेदन शुरू होने की तिथि 

11 जुलाई 2025

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

9 अगस्त 2025

ऑनलाइन फॉर्म में सुधार करने की तिथि 

अभी जारी नहीं 

राजस्थान लैब अटेंडेंट परीक्षा तिथि

अभी जारी नहीं 

प्रवेश पत्र

परीक्षा से पहले

 

राजस्थान लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 अधिसूचना: क्लिक कर डाउनलोड करें

Rajasthan RSSB Lab Attendant 2025: शैक्षणिक योग्यता 

लैब अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए सभी उम्मीदवारों को शैक्षणिक मापदंडों को पूरा करना अवश्यक है। नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यताओं की जांच पूरी कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

पद का नाम  शैक्षणिक योग्यता 
टीएसपी: 6 पदनॉन टीएसपी: 48 पद 
  • माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण.
  • देवनागरी हिंदी लिपि और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
  • अधिक पात्रता विवरण के लिए अधिसूचना पढ़ें।
कुल पदों की संख्या  54


Rajasthan RSSB Lab Attendant 2025: आयु सीमा 

आरएसएसबी लैब अटेंडेंट 2025 के लिए उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और 40 वर्ष तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह। 


Rajasthan RSSB Lab Attendant 2025: आवेदन शुल्क 

यह शुल्क एक बार के पंजीकरण के लिए है, अब एक बार ओटीआर शुल्क का भुगतान करने के बाद अभ्यर्थी को बार-बार आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से शुल्क की जांच कर अपनी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

वर्ग  आवेदन शुल्क 
सामान्य/ओबीसी 600 रुपये 
ओबीसी एनसीएल  400 रुपये 
एससी/एसटी 400 रुपये 
सुधार शुल्क 300 रुपये 

Rajasthan RSSB Lab Attendant 2025: ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड RSMSSB लैब अटेंडेंट 2025 भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार 11 जुलाई 2025 से 9 अगस्त 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 RSSB लैब अटेंडेंट ऑनलाइन फॉर्म 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण की जांच करें। 

स्टेप 4 फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ, आदि दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क जमा करने से पहले कॉलम को ध्यान से पढ़ें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

राजस्थान लैब अटेंडेंट से जुड़े FAQs -

प्रश्न - राजस्थान लैब अटेंडेंट के लिए सिलेक्शन कैसे किया जाता है?

उत्तर- उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाता है। 

प्रश्न - राजस्थान लैब अटेंडेंट के लिए सिलेक्शन कैसे किया जाता है?

उत्तर - 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है।


प्रश्न - आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

उत्तर - Https://Rssb.Rajasthan.Gov.In/




 




Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

    Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

    ... Read More

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News